जन समस्याओं का त्वरित समाधान प्राथमिकता : जयराम ठाकुर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि जनसमस्याओं का निश्चित एवं त्वरित समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस उद्देश्य की प्राप्ति में जनमंच कार्यक्रम विशेष रूप से सहायक सिद्ध हो रहे हैं।
प्रदेश वासियों की विभिन्न समस्याओं का समाधान घर-द्वार के पास शीघ्र करने को सरकार ने जनमंच कार्यक्रम शुरू किया है। अभी प्रदेश में केवल दो जनमंच कार्यक्रम हुए हैं। इन कार्यक्रमों में 4100 मामलों में से 2129 मामलों का त्वरित समाधान किया गया है।
उन्होंने कहा कि जनमंच समस्या समाधान में सशक्त माध्यम बनकर उभरा है। सरकार आने वाले जनमंच कार्यक्रमों को और बेहतर बनाने के लिए कुछ नवीन प्रयास करने जा रही है।
इन खिलाड़ियों से मिले सीएम
मुख्यमंत्री मंगलवार को सोलन के विश्रामगृह में उनसे मिलने पहुंचीं राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी पूनम पुत्री मोतीराम और स्मृति पुत्री गोवर्धन से बातचीत कर रहे थे। दोनों खिलाड़ियों ने बताया कि पांच वर्ष से सभी औपचारिकताएं पूरा करने के बाद भी हिमाचली प्रमाणपत्र नहीं बनाया जा रहा था।
एक जुलाई को कंडाघाट उपमंडल की छावशा पंचायत में द्वितीय जनमंच कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज के समक्ष इन खिलाड़ियों ने अपनी समस्या रखी थी।
शिक्षा मंत्री ने जिला प्रशासन को नियमानुसार त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। दोनों खिलाड़ियों का हिमाचली प्रमाण पत्र सभी औपचारिकताएं पूर्ण कर इसी जनमंच कार्यक्रम में दिया गया था।
नौणी विवि में किया वन महोत्सव का शुभारंभ
सीएम जयराम ठाकुर ने मंगलवार को डॉ. वाईएस परमार उद्यानिकी एवं वानिकी विवि नौणी में वन महोत्सव का शुभारंभ किया। उन्होंने विवि के मुख्य द्वार पर एक क्रेप मर्टल (सावनी) नामक सजावटी पौधा रोपा।
प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, ग्रामीण विकास और पंचायतीराज मंत्री वीरेंद्र कंवर, वन मंत्री गोविंद ठाकुर, सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉ. राजीव सैजल ने भी पौधरोपण किया। विश्वविद्यालय में विशेष कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। कुलपति डॉ. एचसी शर्मा ने विवि के कर्मचारियों और छात्रों को संबोधित किया।