फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   jairam thakur statement on himachal govt one year anniversary programme

Jairam Thakur: पूर्व सीएम जयराम बोले- आपदा में 500 लोगों की मौत के बीच किस बात का जश्न

Sun, 10 Dec 2023 06:27 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 10 Dec 2023 06:27 PM IST
सार

पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा किकांग्रेस ने दस गारंटियों की बात कही थी, मगर एक साल में एक भी गारंटी पूरी नहीं हुई है।

विज्ञापन
jairam thakur statement on himachal govt one year anniversary programme
पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश आपदा से त्रस्त है और कांग्रेस जश्न मना रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का एक साल निराशाजनक रहा है और कांग्रेस का एक साल बिना काम किए ही बीत गया है। कहा कि आपदा में सूबे में 500 लोगों की मौत हो गई और हजारों परिवार प्रभावित हो गए है और कांग्रेस जश्न मना रही है।

विज्ञापन


जयराम ने कहा कि एक साल के भीतर सरकार 12,000 करोड़ रुपये का ऋण ले चुकी है। ऐसे में कांग्रेस किस बात का जश्न मना रही है। सरकार का कौन सलाहकार है, जो इस तरह के जश्न मनाने की सलाह दे रहा है। कांग्रेस ने दस गारंटियों की बात कही थी, मगर एक साल में एक भी गारंटी पूरी नहीं हुई है।
विज्ञापन


भाजपा जनजागरण अभियान चलाकर सरकार की नाकामियां को लेकर जनता के बीच जाएगी। प्रदेश के आपदा प्रभावित लोगों को अगर मदद की है तो वह केंद्र सरकार ने की है। कांगेस ने सिर्फ राजनीति की है। कांग्रेस की सरकार ने 1,500 संस्थानों को बंद कर दिया है। केंद्र से 2,700 करोड़ सड़कों के लिए मिले और 9,500 मकान केंद्र सरकार ने दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस अपने लोगों की सूची बनाकर राहत दे रही है, मगर असल प्रभावितों को राहत नहीं मिली है। जयराम ठाकुर ढालपुर में एकल विद्यालय के राज्य स्तरीय खेलकूद के समापन के लिए कुल्लू आए थे। उन्होंने कहा कि भाजपा कांग्रेस के एक साल को आक्रोश दिवस के रूप में बना रही है और सभी जिलों में प्रदर्शन करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed