कृषि-बागवानी के क्षेत्र में निवेश करेंगे जर्मनी और नीदरलैंड, शिमला पहुंचे सीएम ने दी जानकारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मशाला में प्रस्तावित ग्लोबल इन्वेस्टर मीट सात और आठ नवंबर को हो सकती है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने यह जानकारी सोमवार को जर्मनी और नीदरलैंड के दौरे से शिमला लौटने पर दी।
उन्होंने पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में कहा कि विदेश दौरे से पहले उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर उन्हें इस मीट में विशेष रूप से बुलाया है। जयराम बोले कि जर्मनी और नीदरलैंड के निवेशकों ने कृषि, बागवानी, तकनीक, फार्मा, हाइड्रो जैसे क्षेत्रों में हिमाचल में निवेश करने की इच्छा जताई है।
करीब एक हफ्ते के विदेश दौरे के बाद सीएम जयराम ठाकुर सोमवार को दोपहर बाद शिमला पहुंच गए। उनके साथ उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह और राज्य सरकार के कई प्रमुख अधिकारी भी लौट आए हैं।
महिला डॉक्टर से दुर्व्यवहार मामले में एसपी को मौके पर भेजा
सीएम ने शिमला पहुंचकर बताया कि उनका विदेश दौरा सफल रहा है। दोनों ही देशोें में रोड शो हुए और एमओयू पर भी हस्ताक्षर किए गए। जयराम बोले कि हिमाचल में देश ही नहीं, बल्कि देश से बाहर के लोग भी निवेश करना चाहते हैं।
पहली बार ऐसा प्रयास हुआ है कि विदेश जाकर निवेशकों से बात की गई है। महिला डॉक्टर से दुर्व्यवहार मामले में एसपी को मौके पर भेजा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर बोले कि उनके विधानसभा क्षेत्र के थाची अस्पताल में महिला डॉक्टर से हुए दुर्व्यवहार के मामले में एसपी को मौके पर भेजा गया है।
वह मामले की जांच-पड़ताल कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि चिकित्सकों से दुर्व्यवहार नहीं होना चाहिए। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि हमीरपुर दुराचार मामले की पुलिस जांच कर रही है। इसमें किसी भी तरह के दबाव का सवाल ही खड़ा नहीं होता है।