फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Jairam Thakur said Will give respect to rebels, high command will take decision on ticket

Shimla News: जयराम ठाकुर बोले- बागियों को देंगे मान-सम्मान, टिकट पर फैसला लेगा हाईकमान

Tue, 19 Mar 2024 07:36 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 19 Mar 2024 07:36 PM IST
सार

जयराम ने कहा, भाजपा का कैडर नाराज नहीं होता, घर का मामला हम देख लेंगे। कांग्रेस के बागियों ने बड़ा कदम उठाया है। राज्यसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी की जीत में उनके योगदान को देखते हुए सही निर्णय लिया जाएगा। 

विज्ञापन
Jairam Thakur said Will give respect to rebels, high command will take decision on ticket
पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा है कि कांग्रेस के बागी विधायकों को भाजपा पूरा मान-सम्मान देगी। बागियों को उपचुनाव में टिकट देने पर पार्टी हाईकमान फैसला लेगा। मंगलवार को प्रेस वार्ता के दौरान यह पूछने पर कि कांग्रेस के बागियों को टिकट देने पर भाजपा का कैडर भी तो नाराज होगा। जयराम ने कहा, भाजपा का कैडर नाराज नहीं होता, घर का मामला हम देख लेंगे। कांग्रेस के बागियों ने बड़ा कदम उठाया है। राज्यसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी की जीत में उनके योगदान को देखते हुए सही निर्णय लिया जाएगा।

विज्ञापन


कहा कि मौजूदा हालात में मुझे नहीं लगता कि भाजपा या कांग्रेस किसी विधायक को लोकसभा प्रत्याशी बनाएगी। जयराम ठाकुर ने दावा किया कि लोकसभा चुनाव में भाजपा 2019 की जीत का रिकाॅर्ड बड़े बहुमत से दोहराएगी। लोकसभा चुनाव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से 10 सालों में करवाए गए विकास को समर्पित हैं। चार लोकसभा सीटों के साथ भाजपा उपचुनाव में छह विधानसभा सीटों पर भी जीत दर्ज करेगी। उसके बाद प्रदेश में भाजपा सरकार के गठन की प्रक्रिया में आगे बढ़ेंगे।
विज्ञापन


ऐसा जवाब दिया, दोबारा नहीं होगी नोटिस देने की पुनरावृत्ति
जयराम ठाकुर ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष की ओर से भाजपा के नौ विधायकों को जारी नोटिस के जवाब में नोटिस की वैधता पर ही प्रश्न खड़ा किया गया है। ऐसा जवाब दिया गया है, उम्मीद है कि दोबारा नोटिस देने की पुनरावृत्ति नहीं होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीराम के पोस्टर बैनर फाड़े जा रहे, सीमाएं न लांघे अधिकारी
 नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि चुनाव आचार संहिता के नाम पर प्रदेश में श्रीराम के पोस्टर-बैनर फाड़े जा रहे हैं। इनमें न किसी पार्टी का जिक्र है, न राजनेता का, फिर भी इन्हें हटाया जा रहा है। जबकि सरकार के नेताओं और पोस्टर को छुआ भी नहीं जा रहा। कुछ अधिकारी अपनी सीमाएं लांघ रहे हैं। अधिकारी कांग्रेस के भविष्य में अपना भविष्य न देखें। इस तरह से पक्षपातपूर्ण कार्रवाई को मुख्य निर्वाचन अधिकारी के संज्ञान में लाया गया है।

कांग्रेस के छह बागियों के प्रवक्ता बनकर घूम रहे जयराम : कांग्रेस
सातवें राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष नंदलाल और राज्य योजना आयोग के उपाध्यक्ष भवानी सिंह पठानिया ने नेता प्रतिपक्ष पर जुबानी हमला बोला। कहा कि जयराम ठाकुर कांग्रेस के बागी विधायकों के प्रवक्ता बनकर बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा को जनता के सामने बागियों के साथ अपने रिश्ते स्पष्ट करना चाहिए। जयराम ठाकुर व भाजपा के अन्य नेता बागियों का बचाव क्यों कर रहे हैं, कौन उनके फाइव स्टार होटलों में रहने का खर्च उठा रहा है, कौन उन्हें हेलिकाप्टर और चार्टर्ड प्लेन से एक से दूसरे स्थान पर ले जा रहा है, किसकी शह पर उन्हें सीआरपीएफ और हरियाणा पुलिस की सुरक्षा दी गई है।

दोनों नेताओं ने कहा कि जयराम ठाकुर और भाजपा के नेताओं को इन सवालों के जवाब जनता को देने चाहिए। नंदलाल और भवानी ने कहा कि जयराम ठाकुर सत्ता के लिए एक चुनी हुई सरकार को गिराने की साजिश रच रहे हैं। पांच साल सत्ता में रहते हुए भाजपा सरकार ने प्रदेश के लोगों को ठगने का काम किया। विपक्ष में रहते हुए भी बार-बार झूठ बोलने का काम किया जा रहा है। इतिहास पिछली जयराम ठाकुर सरकार को यू-टर्न की सरकार के नाम से याद रखेगा। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष को आत्मचिंतन करने की आवश्यकता है और विधानसभा चुनाव 2022 में मिली हार को स्वीकार करना चाहिए। दोनों नेताओं ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को सांविधानिक संस्थाओं पर पूरा भरोसा है, जबकि भाजपा नेताओं से सत्ता का मोह छूट नहीं रहा है। लोकसभा चुनाव में भाजपा की हार निश्चित है। कांग्रेस लोकसभा चुनाव के साथ-साथ छह सीटों पर होने वाले उपचुनाव में भी बड़ी जीत हासिल करेगी। मुख्यमंत्री सुक्खू के नेतृत्व में सरकार अपने सभी चुनावी वादों को हर हाल में पूरा करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed