फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Jairam Thakur said that the 52-seater Volvo bus will only have a driver and a conductor, and the rest of the s

HP Politics: जयराम ठाकुर बोले- 52 सीटर वोल्वो में ड्राइवर-कंडक्टर ही होंगे, बाकी सीटें खाली रहेंगी

Sat, 13 Dec 2025 06:15 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Sat, 13 Dec 2025 06:15 PM IST
सार

जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि 52 सीटर वोल्वो में सिर्फ ड्राइवर और कंडक्टर होंगे। 

विज्ञापन
Jairam Thakur said that the 52-seater Volvo bus will only have a driver and a conductor, and the rest of the s
पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 पूर्व मुख्यमंत्री और नेता विपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि 52 सीटर वोल्वो में सिर्फ ड्राइवर और कंडक्टर होंगे। बस की सभी सीटें तो खाली ही रहेंगी। ठाकुर ने कहा कि जेपी नड्डा की अगुवाई में भाजपा ने बिहार में कांग्रेस को बोलेरो गाड़ी में फिट कर दिया है। हमने कहा था कि मुख्यमंत्री सुक्खू की फेवरेट कार ऑल्टो है, इसमें वो बजट पेश करने आते हैं। हमारा लक्ष्य है कि कांग्रेस को हिमाचल में ऑल्टो कार में ही फिट कर देंगे। इस पर मुख्यमंत्री ने वोल्वो में आने की बात कही थी। जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री का यह सपना कभी पूरा नहीं होगा।

विज्ञापन

2027 में भाजपा सरकार बनाने का संकल्प भी लिया
कहा कि प्रदेश को बदहाल करने का कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाते हुए साल 2027 में भाजपा सरकार बनाने का संकल्प भी लिया। देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के हाथों मजबूत हुआ है। हिमाचल में आज कहीं विकास नहीं हो रहा है। गारंटियों का हाल तो जनता देख ही रही है। ऐसी बर्बादी देख मन पीड़ा से भर जाता है। ये प्रदेश कांग्रेस का नहीं है हम सबका है। पीएम मोदी और जेपी नड्डा का हिमाचल से गहरा नाता है। बिहार की जीत के बाद देश में एक बड़ा संदेश गया है जो पार्टी को आगे ले जाने के लिए मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि पार्टी बड़ी है तो कार्यालय भी बड़ा होना चाहिए। इस कमी को राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आकर पूरा कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन साल का जश्न भी वहां मनाया जहां सबसे ज्यादा तबाही हुई: जयराम
अब शिमला मुख्यालय में पार्टी का जल्द बड़ा कार्यालय बनकर तैयार होगा। कांग्रेस सरकार ने तीन साल का जश्न भी वहां मनाया जहां सबसे ज्यादा तबाही हुई। पूरे हिमाचल में 400 लोगों की जिंदगियां चली गई लेकिन सरकार ने जश्न मनाया। एक तरफ आपदा एक्ट की आड़ में पंचायत चुनाव लटकाए तो वहीं दूसरी और सरकार ने जश्न पर करोड़ों रुपए फूंक दिए। जब पांच साल का हमारा कार्यकाल 2022 में समाप्त हुआ तो प्रदेश पर 70 हजार करोड़ का ऋण था। हमने पांच साल मात्र 20 हजार करोड़ का ऋण लिया लेकिन व्यवस्था परिवर्तन का नारा देने वाली इस सरकार ने मात्र 3 साल के कार्यकाल में करीब 40 हजार करोड़ का ऋण ले लिया है

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed