{"_id":"657849c3646384ad090ef2de","slug":"jairam-thakur-said-sukhu-govt-will-fall-any-time-under-its-own-burden-2023-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"HP Politics: जयराम ठाकुर बोले- राजनीति में कुछ भी संभव, तैयार रहें कार्यकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
HP Politics: जयराम ठाकुर बोले- राजनीति में कुछ भी संभव, तैयार रहें कार्यकर्ता
Tue, 12 Dec 2023 07:38 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 12 Dec 2023 07:38 PM IST
सार
मंडी में भाजपा की तरफ से आक्रोश दिवस पर निकाली रैली के बाद सेरी मंच पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जयराम ठाकुर ने कहा कि राजनीति में सब कुछ संभव है, इसलिए पार्टी के कार्यकर्ता तैयार रहें।
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पूर्व सीएम और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने एक बार फिर से ऑपरेशन लोट्स के संकेत दिए हैं। मंडी में भाजपा की तरफ से आक्रोश दिवस पर निकाली रैली के बाद सेरी मंच पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जयराम ठाकुर ने कहा कि राजनीति में सब कुछ संभव है, इसलिए पार्टी के कार्यकर्ता तैयार रहें। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार से न तो मंत्री खुश हैं और न ही विधायक। जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार के साथ अगर कुछ होता है तो इसके लिए खुद सरकार की जिम्मेदार होगी।
विज्ञापन
सरकार अपनी कारगुजारियों के बोझ तले दबती जा रही है। गारंटियां झारखंड और राजस्थान सरकार को ले डूबी हैं। अब प्रदेश की कांग्रेस सरकार की बारी है। सुक्खू एक साधारण परिवार से निकलकर सीएम के पद तक पहुंचे हैं, लेकिन उनमें सीएम बनने का गुरूर कुछ इस कद्र हावी हो गया है कि वह लगातार गलत निर्णय लेते जा रहे हैं। ऐसे गलत निर्णयों के बीच किसी ने उनके कान में यह फूंक भी मार दी है कि जो उन्होंने कर दिया वह तो वीरभद्र सिंह और धूमल भी नहीं कर पाए। कहा कि नए दौर के होर्डिंग लगाने वालों को यह समझ लेना चाहिए कि यह दौर कब पुराना हो जाएगा, इसका पता भी नहीं चल पाएगा।
विज्ञापन
डाॅ. राजीव बिंदल बोले, झूठ की गठरी है प्रदेश सरकार
इस मौके पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. राजीव बिंदल ने कहा कि प्रदेश सरकार झूठ की गठरी है और हर बार झूठ का पुलिंदा लेकर जनता के बीच चले जाते हैं। प्रदेश में सरकार के झूठ से ही प्रियंका गांधी ने किनारा कर लिया। शिमला में होने के बाद भी वे सरकार के जश्न में शामिल होने के लिए धर्मशाला नहीं गई। सीएम सुक्खू प्रियंका गांधी की मिन्नतें करते रहे, लेकिन प्रियंका ने एक नहीं सुनी और कार्यक्रम में नहीं गईं।
विज्ञापन