फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Jairam Thakur said - Prime Minister Modi came to Himachal 15 times in 10 years, was ignored in the UPA governm

Himachal: जयराम ठाकुर बोले- 10 साल में 15 बार हिमाचल आए प्रधानमंत्री मोदी, यूपीए सरकार में हुई अनदेखी

Fri, 19 Apr 2024 06:46 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी/ज्यूरी/रामपुर बुशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी/ज्यूरी/रामपुर बुशहर Published by: Krishan Singh Updated Fri, 19 Apr 2024 06:46 PM IST
सार

जयराम ठाकुर ने कहा कि यूपीए की दस वर्षों तक केंद्र में सरकार रही तो हिमाचल को छोटा राज्य बोलकर न केवल विकास में भेदभाव हुआ, बल्कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार होने के बावजूद यहां के प्रमुख नेताओं को दिल्ली में मिलने तक का समय नहीं दिया जाता था।

विज्ञापन
Jairam Thakur said - Prime Minister Modi came to Himachal 15 times in 10 years, was ignored in the UPA governm
पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर - फोटो : संवाद

विस्तार

 पहाड़ी प्रदेश हिमाचल में विकास की रफ्तार बढ़ाने का श्रेय केंद्र की भाजपा सरकार को ही जाता है, जबकि कांग्रेस के राज में प्रदेश विकास को हमेशा तरसता ही रहा। कांग्रेस के नेताओं ने कभी हिमाचल को तरजीह नहीं दी, जबकि प्रधानमंत्री मोदी ने प्रदेश को अपना घर बताकर यहां पर तीव्र विकास करवाया। वह दस सालों में 15 बार हिमाचल आए और पिछले पांच वर्ष के कार्यालय में ही नौ बार उन्होंने सरकारी कार्यक्रमों में शिरकत की। यह बात पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शुक्रवार को सराज, बल्ह और सदर मंडी में विभिन्न कार्यक्रमों में कही।

विज्ञापन


कहा कि यूपीए की दस वर्षों तक केंद्र में सरकार रही तो हिमाचल को छोटा राज्य बोलकर न केवल विकास में भेदभाव हुआ, बल्कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार होने के बावजूद यहां के प्रमुख नेताओं को दिल्ली में मिलने तक का समय नहीं दिया जाता था। तत्कालीन मुख्यमंत्री रहे वीरभद्र सिंह के साथ ऐसा कई बार हुआ है। यही नहीं, उनके कार्यकाल में केवल एक बार प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह हिमाचल आए और वह भी केवल चुनावी जनसभा करने। भाजपा सरकार जब केंद्र में आई तो बिना भेदभाव के विकास की रफ्तार को आगे बढ़ाया है। आज चारों तरफ फोरलेन का निर्माण हो रहा है। दिल्ली से जहां पहले 12 से 14 घंटे शिमला या मनाली के लिए लगते थे, आज मात्र 6 से सात घंटों का वक्त सड़क मार्ग से लग रहा है।

विज्ञापन

विपक्ष के पास पीएम का चेहरा ही नहीं : बिंदल
 देश में भाजपा ने नरेंद्र मोदी को अपना प्रधानमंत्री घोषित किया है, जबकि दूसरी ओर विपक्षी दलों को यह मालूम नहीं है कि उनका प्रधानमंत्री का चेहरा कौन होगा। यह बात रामपुर विस क्षेत्र के ज्यूरी में आयोजित भाजपा मंडल रामपुर के सम्मेलन के दौरान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कही। उन्होंने सम्मेलन में मौजूद पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती के लिए कार्य करने और मंडी से भाजपा प्रत्याशी कंगना रणौत को भारी मतों से जीत दिलाने के लिए जीजान से जुटने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि मंडी संसदीय क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी को बताना चाहिए कि उन्होंने क्या काम किया है। ऐसे में मंडी लोकसभा क्षेत्र की जनता को समझ जाना चाहिए। भाजपा प्रत्याशी के जीतने से मंडी संसदीय क्षेत्र में बहुत से विकास कार्य होंगे और जनता का भला होगा। जनता जानती है कि कौन काम कर सकते हैं और कौन झूठ बोलकर हर बार वोट बटोरते हैं। रामपुर विधानसभा क्षेत्र के ज्यूरी से भाजपा ने लोकसभा चुनाव प्रचार का बिगुल बजा दिया है। सम्मेलन में सराहन और झाकड़ी जोन के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, महिला, किसान और युवा मोर्चा के सदस्य मौजूद रहे। भाजपा नेता कौल सिंह नेगी ने दावा किया कि इस बार हिमाचल प्रदेश में भाजपा चारों सीटें जीतकर मोदी को 400 पार ले जाने में अपनी भूमिका निभाएगी। रामपुर की जनता को कांग्रेस के नेताओं से पूछना चाहिए कि पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने जो रामपुर में उपतहसील, ज्यूरी कॉलेज की सौगात दी थी, उसे क्यों बंद किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed