फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Jairam Thakur said Half of Thunag market ruined, people took shelter in relatives' houses, govt is discriminat

Mandi News: जयराम ठाकुर बोले- आधा थुनाग बाजार बर्बाद, लोगों ने ली रिश्तेदारों के घर शरण, सरकार कर रही भेदभाव

Tue, 11 Jul 2023 08:42 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, गोहर/थुनाग (मंडी)
संवाद न्यूज एजेंसी, गोहर/थुनाग (मंडी) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 11 Jul 2023 08:42 PM IST
सार

 नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि इतिहास का यह सबसे बड़ा नुकसान है। आधा थुनाग बाजार बर्बाद हो गया है। लोगों के मकान-दुकान तहत-नहस हो गए हैं। लोगों को अपने घरों और दुकानों से कुछ निकालने का मौका तक नहीं मिला।

विज्ञापन
Jairam Thakur said Half of Thunag market ruined, people took shelter in relatives' houses, govt is discriminat
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने नुकसान का जायजा लिया। - फोटो : संवाद

विस्तार

 नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर अपने विधानसभा क्षेत्र सराज पहुंचे और बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा लिया। इस दौरान वह बाढ़ पीड़ितों से भी मिले। उन्होंने कहा कि इतिहास का यह सबसे बड़ा नुकसान है। आधा थुनाग बाजार बर्बाद हो गया है। लोगों के मकान-दुकान तहत-नहस हो गए हैं। लोगों को अपने घरों और दुकानों से कुछ निकालने का मौका तक नहीं मिला। लोगों ने रिश्तेदारों के यहां शरण ली है, लेकिन चार दिन हो गए, प्रशासन का कोई अधिकारी मौके तक नहीं गया है। उन्होंने कहा कि भूस्खलन के डर से बूंग रेल चौक पंचायत और जंजैहली के छह गांव पूरी तरह से खाली हो गए हैं। एक हजार से ज्यादा लोग विस्थापित हो गए हैं लेकिन उनका हाल लेने कोई नहीं पहुंचा। आपदा के मौके पर भी सरकार भेदभाव के साथ काम कर रही हैं। यह दुर्भाग्यपूर्ण हैं।

विज्ञापन


इतने बुरे हालात में भी सरकार ने लोगों को भगवान के भरोसे छोड़ दिया है। आपदा में इस तरह की राजनीति नहीं करनी चाहिए। ऐसी आपदा में बिना किसी भेदभाव के आपदा प्रभावितों को मदद पहुंचानी चाहिए। कहा कि सराज विधानसभा में अभी भी बूंग रेल चौक पंचायत, जंजैहली के रेशन, क़दवाड़, भाटकी, बूंग और व्योड़ को बारिश की वजह से खतरा बना हुआ है। यह सभी छह गांव धंस रहे हैं। संगलवाड़ा पंचायत के अंतर्गत नाउर, मटोट गांव के आसपास भी भूस्खलन हो रहा है। इस कारण लोगों ने गांव खाली कर दिए हैं। उन्होंने रिश्तेदारों के यहां शरण ली है। इन सभी गांवों के लगभग एक हज़ार से ज़्यादा लोग विस्थापित हो गए हैं। लोगों के घरों में दस-दस फीट तक मिट्टी भरी पड़ी है। इसलिए अधिकारी राहत कार्यों में तेजी लाए। उनके साथ बीजेपी के प्रदेश कार्यकारी समिति सदस्य गुलजारी लाल, चमन लाल, टीकम, कमल राणा और खेम दासी समेत अन्य लोग भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed