फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Jairam Thakur said Congress leaders are running away from elections, even candidates could not be decided.

हिमाचल: जयराम ठाकुर बोले- कांग्रेस नेता चुनाव से भाग रहे दूर, प्रत्याशी तक नहीं हो पाए तय

Sat, 30 Mar 2024 07:31 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: Krishan Singh Updated Sat, 30 Mar 2024 07:31 PM IST
सार

 डेढ़ वर्ष की इस सरकार के खिलाफ निराशाजनक वातावरण बना हुआ है, उसका निश्चित रूप से फायदा भाजपा को लोकसभा चुनाव के साथ उपचुनाव में भी होगा। 

विज्ञापन
Jairam Thakur said Congress leaders are running away from elections, even candidates could not be decided.
पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में सुक्खू सरकार के खिलाफ माहौल चल रहा है। डेढ़ वर्ष की इस सरकार के खिलाफ निराशाजनक वातावरण बना हुआ है, उसका निश्चित रूप से फायदा भाजपा को लोकसभा चुनाव के साथ उपचुनाव में भी होगा। मंडी में मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि हिमाचल के इतिहास में ऐसा पहली बार देखा गया है कि किसी नई नवेली सरकार के खिलाफ जनआक्रोश बढ़ता ही जा रहा है।  पहले दिन से इन्होंने बदले की भावना से काम करना शुरू किया और एक हजार संस्थान बिना सोचे समझे बंद कर दिए। इसका पूरे हिमाचल में असर हुआ। इसके बाद चंबा के मनोहर हत्याकांड से कानून व्यवस्था का सबने नमूना देख लिया। अब जब जनता के काम नहीं हुए तो लोगों ने अपने विधायकों को पूछना शुरू किया। विधायकों के बजाय मित्रों के काम होने लगे तो यहां विधायकों में भी नाराजगी फैलती गई। अब तो हद ही हो गई थी कि मंत्रियों के भी काम नहीं हो रहे थे।

विज्ञापन


यहां तक नौबत आई कि एक मंत्री ने सरेआम इस्तीफा दे डाला और रोते हुए जनता के सामने अपनी मजबूरी बताई। यही नहीं कैबिनेट से रोते हुए मंत्री बाहर आते देखे गए। इसके बाद राज्यसभा चुनाव से उपजी परिस्थिति से विधायकों ने अपनी अंतरात्मा की आवाज सुनीं और आज नौ विधायक हमारे साथ हैं। उन्होंने कहा कि ये सामान्य परिस्थिति नहीं है। सरकार एक माह पहले ही बहुमत खो चुकी है।  सरकार बचाने के लिए मुख्यमंत्री अब स्पीकर का सहारा ले रहे हैं। कहा कि भाजपा लोकसभा चुनाव के लिए दिन रात काम में जुटी है। दूसरी तरफ कांग्रेस  अभी प्रत्याशी तक तय नहीं कर पा रही है और नेता चुनाव से दूर भाग रहे हैं। कांग्रेस पार्टी की अध्यक्ष ही न मुकर कर खुद ही कह रही है कि चुनाव लड़ने जैसा माहौल ही नहीं है। कार्यकर्ता कांग्रेस के नाराज बैठे हैं। आने वाले दिनों में प्रचार की गति बढ़ाने वाले हैं। मंडी सीट से प्रत्याशी कंगना भी जनता के बीच समर्थन मांगने जाएंगी। उन्होंने कहा कि 1अप्रैल को मंडी में संसदीय क्षेत्र पदाधिकारियों का सम्मेलन होगा। जिसमें पार्टी प्रदेशाध्यक्ष और प्रत्याशी कंगना रणौत भी शामिल होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed