फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Jairam Thakur said Congress government closed 1000 institutions

HP Politics: जयराम ठाकुर बोले- कांग्रेस सरकार ने 1000 संस्थान बंद किए, सीएम का मंत्रियों पर नियंत्रण नहीं

Wed, 06 Sep 2023 07:14 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बैजनाथ (कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बैजनाथ (कांगड़ा) Published by: Krishan Singh Updated Wed, 06 Sep 2023 07:14 PM IST
सार

संगठनात्मक कार्यक्रम में पहुंचे जयराम ने कहा कि मुख्यमंत्री बार-बार व्यवस्था परिवर्तन की बात करते हैं, जबकि उनके मंत्री रोजाना अलग-अलग बयानबाजी कर रहे हैं। सीएम का मंत्रियों पर ही नियंत्रण नहीं है।

विज्ञापन
Jairam Thakur said Congress government closed 1000 institutions
पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सरकार का नौ माह का कार्यकाल अफरातफरी और निराशाजनक रहा है। संगठनात्मक कार्यक्रम में पहुंचे जयराम ने कहा कि मुख्यमंत्री बार-बार व्यवस्था परिवर्तन की बात करते हैं, जबकि उनके मंत्री रोजाना अलग-अलग बयानबाजी कर रहे हैं। सीएम का मंत्रियों पर ही नियंत्रण नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में शुरू किए 1000 संस्थानों को सरकार ने बंद कर दिया है और यह बंद करने का दौर 9 माह के बाद भी जारी है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कांग्रेस सकरार को सरदार वल्लभ भाई पटेल के नाम से परेशानी है। मंडी विश्वविद्यालय को बंद करने की कोशिश की गई और अब इसके दायरे को कम कर दिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सबसे बड़े जिला कांगड़ा में 10 विधायक होने के बावजूद सरकार में हिस्सेदारी से महरूम हैं। इस मौके पर विधायक विपिन परमार, पूर्व विधायक मुल्क राज प्रेमी, घनश्याम शर्मा, हरिदत्त शर्मा, वीरेंद्र राणा, गणेश दत्त, रविता भारद्वाज, करण जंबाल और गोकुल ठाकुर आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed