फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Jairam thakur said Congress did discrimination with Kangra, BJP and central government supported

HP Politics: जयराम ठाकुर बोले- कांग्रेस ने कांगड़ा के साथ किया भेदभाव, भाजपा और केंद्र सरकार ने दिया साथ

Thu, 23 Feb 2023 09:01 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 23 Feb 2023 09:01 PM IST
सार

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि जहां कांग्रेस पार्टी की सरकार कांगड़ा जैसे बड़े जिले के साथ भेदभाव करती है, वहीं भाजपा और केंद्र सरकार कांगड़ा जिले को विशेष दृष्टिकोण से देखती है।

विज्ञापन
Jairam thakur said  Congress did discrimination with Kangra, BJP and central government supported
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि जहां कांग्रेस पार्टी की सरकार कांगड़ा जैसे बड़े जिले के साथ भेदभाव करती है, वहीं भाजपा और केंद्र सरकार कांगड़ा जिले को विशेष दृष्टिकोण से देखती है। गुरुवार को शिमला से जारी बयान में उन्होंने कहा कि हमारे लिए यह गर्व की बात है कि कांगड़ा के धर्मशाला में जी-20 बैठक होने जा रही है। जी-20 की अध्यक्षता इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत कर रहा है और यह निर्णय 1 दिसंबर 2022 को हुआ था।यही नहीं चौथी आसियान इंडिया यूथ सम्मिट की मेजबानी करने का मौका भी धर्मशाला को मिलने जा रहा है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल के लिए सकारात्मक कार्य किया है आज स्मार्ट सिटी के अंतर्गत हिमाचल प्रदेश को 98 करोड़ स्वीकृत किए गए हैं जिसमें से शिमला और धर्मशाला को 49-49 करोड केंद्र सरकार की ओर से दिए गए हैं। इससे धर्मशाला और शिमला में रोड चौड़े करना, ओवरब्रिज, लिफ्ट, रिटेनिंग वॉल और सौंदर्यीकरण के काम आगे बढ़ेंगे। इससे पूर्व में भी केंद्र सरकार स्मार्ट सिटी के अंतर्गत 250 करोड़ रुपये से अधिक राशि प्रदेश को स्वीकृत कर चुकी है जिसके अंतर्गत स्मार्ट सिटी योजना के तहत धर्मशाला और हिमाचल में अभूतपूर्व विकास हुआ है।
विज्ञापन


जी-20 सम्मेलन के लिए भाजपा ने गठित की समन्वय समिति
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने जी-20 सम्मेलन को लेकर समन्वय की दृष्टि से एक समिति का गठन किया है। यह कमेटी कांगड़ा संसदीय क्षेत्र में होने वाली जी-20 सम्मेलन को लेकर बनाई गई है। इस विशेष समिति के प्रमुख पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विपिन परमार होंगे। उनके साथ सांसद किशन कपूर, सांसद इंदु गोस्वामी, भाजपा प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर कार्यसमिति सदस्य राजीव भारद्वाज, प्रदेश सचिव वीरेंद्र चौधरी, विशाल चौहान, मीडिया प्रभारी राकेश शर्मा, जिला अध्यक्ष चंद्रभूषण नाग, धर्मशाला के महापौर ओंकार नेहरिया और जिला परिषद अध्यक्ष रमेश बराड़ सदस्य के रूप में कार्य करेंगे। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के लिए यह गर्व की बात है कि जी 20 समिति की बैठक हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में होने जा रही है। वहीं, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि जहां कांग्रेस पार्टी की सरकार कांगड़ा जैसे बड़े जिले के साथ भेदभाव करती है, वहीं भाजपा और केंद्र सरकार कांगड़ा जिले को विशेष दृष्टिकोण से देखती है। उन्होंने कहा की यह गर्व की बात है कि कांगड़ा के धर्मशाला में जी-20 बैठक होने जा रही है और यह बैठक अप्रैल माह में तय की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed