फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Jairam Thakur reached Paonta Sahib, took stock of disaster affected areas

Sirmour News: पांवटा साहिब पहुंचे जयराम ठाकुर, आपदाग्रस्त क्षेत्रों का लिया जायजा

Sat, 12 Aug 2023 08:58 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सतौन (सिरमौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, सतौन (सिरमौर) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 12 Aug 2023 08:58 PM IST
सार

प्रदेश के उपमंडल पांवटा साहिब के सिरमौरी ताल गांव में बीती बुधवार रात बादल फटने से हुई तबाही के बाद शनिवार को नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया।

विज्ञापन
Jairam Thakur reached Paonta Sahib, took stock of disaster affected areas
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया। - फोटो : संवाद

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश के उपमंडल पांवटा साहिब के सिरमौरी ताल गांव में बीती बुधवार रात बादल फटने से हुई तबाही के बाद शनिवार को नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया। वे विनोद कुमार के भाई के घर नारीवाला सांत्वना जताने पहुंचे। उन्होंने विनोद कुमार और परिजनों को ढांढस बंधाया।

विज्ञापन


इस त्रासदी में विनोद ने पत्नी, दो मासूम और मां-बाप को खो दिया। जयराम ने कहा कि प्रदेश में हुई आपदा में अब तक का ये सबसे बड़ा जानी नुकसान है। इसमें एक परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। उन्होंने शोकाकुल विनोद कुमार को सांत्वना देते हुए केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में जयराम ठाकुर ने कहा कि पूरे प्रदेश में आपदा आई है, लेकिन यह प्रदेश में सबसे बड़ा जानी नुकसान है। जहां आपदा के कारण एक ही परिवार के पांच लोगों को जान गंवानी पड़ी है। इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री ने सिरमौरी ताल गांव के प्रभावित लोगों से राजबन राहत केंद्र में पहुंचकर बातचीत की और उनका दुख दर्द बांटा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने कच्ची ढांक का निरीक्षण भी किया। यहां तीन दिन से पांवटा साहिब-शिलाई एनएच बंद है। इस मौके पर उन्होंने वैकल्पिक मार्ग के इंतजाम के निर्देश दिए। इस दौरान उनके साथ सांसद सुरेश कश्यप और पूर्व मंत्री एवं पांवटा के सुखराम चौधरी भी मौजूद रहे।


बहन के समीप दफनाया भाई
 सिरमौरी ताल से बरामद तीन शवों का भी शनिवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया। विनोद कुमार की माता जीतो देवी और पत्नी रजनी का यमुना नदी के किनारे श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया। जबकि विनोद कुमार के बेटे नितेश को उसकी बहन दीपिका के समीप ही नारीवाला में दफनाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed