फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Jairam Thakur met with the BJP national president; discussions were held on Himachal Pradesh politics

Jairam Thakur: नेता विपक्ष जयराम ठाकुर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिले, हिमाचल की राजनीति पर हुई चर्चा

Thu, 29 Jan 2026 07:08 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Thu, 29 Jan 2026 07:08 PM IST
सार

वीरवार को नेता विपक्ष जयराम ठाकुर दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात की। इस दौरान हिमाचल प्रदेश के राजनैतिक परिदृश्य और संगठनात्मक विषयों पर चर्चा हुई। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Jairam Thakur met with the BJP national president; discussions were held on Himachal Pradesh politics
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन को पुष्प गुच्छ भेंट करते हुए नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता विपक्ष जयराम ठाकुर ने वीरवार को दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच हिमाचल प्रदेश के राजनैतिक परिदृश्य और संगठनात्मक विषयों पर चर्चा हुई। नेता विपक्ष ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को बताया कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार के राज में किस प्रकार से सभी वर्गों के हितों की अनदेखी हो रही है। विपक्ष के नेता के तौर पर सरकार के खिलाफ किस प्रकार से मोर्चा खोला गया है। जयराम ठाकुर ने संगठन की गतिविधियों को लेकर भी राष्ट्रीय अध्यक्ष को फीडबैक दिया।

विज्ञापन


दिल्ली में मीडिया से बात करते हुए जयराम ठाकुर ने संसद में पेश केंद्रीय आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सशक्त नेतृत्व और विकसित भारत 2047 के संकल्प को सिद्ध करने वाला एक ऐतिहासिक दस्तावेज बताया। उन्होंने कहा कि आज भारत वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच भी दुनिया की सबसे तेज बढ़ती अर्थव्यवस्था के रूप में अपनी धाक जमा रहा है। सर्वेक्षण में दर्शाई गई जीडीपी वृद्धि दर और राजकोषीय स्थिरता यह स्पष्ट करती है कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने पिछले एक दशक में जो नीतिगत ढांचा तैयार किया है, वह अब आत्मनिर्भरता के फल दे रहा है। विशेषकर पूंजीगत व्यय में की गई रिकॉर्ड वृद्धि ने न केवल देश के बुनियादी ढांचे का कायाकल्प किया है, बल्कि हिमाचल प्रदेश जैसे पहाड़ी राज्यों में कनेक्टिविटी और पर्यटन के नए युग की शुरुआत की है। इससे स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अपार अवसर सृजित हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed