फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   jairam sarkar 100 days cm jairam thakur set new target for hp govt

सौ दिन के बाद अब तय होंगे इतने दिन के लक्ष्य, सीएम जयराम ने किया खुलासा

Tue, 10 Apr 2018 09:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Tue, 10 Apr 2018 09:24 AM IST
विज्ञापन
jairam sarkar 100 days cm jairam thakur set new target for hp govt

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है कि अब सरकार सौ दिन के बाद छह महीने के लिए लक्ष्य तय करेगी। लक्ष्य निर्धारित करके ही राज्य सरकार तमाम प्रस्तावित योजनाओं को लागू करेगी। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अधिकारियों को 31 मई तक सारे विभाग अपनी-अपनी स्कीमों में प्रगति की जानकारी देंगे। जयराम सरकार ने 100 दिन की उपलब्धियों को गिनाते हुए ये एलान किया। 
विज्ञापन


हिमाचल सरकार के 100 दिन के कार्यकाल के पूरा होने पर राज्य सचिवालय शिमला के आर्म्सडेल भवन के सभागार में आयोजित ‘संवाद सत्र’ में सीएम जयराम ठाकुर ने मीडिया के सवालों के जवाब दिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों की आमदनी को दोगुना करने की बात

jairam sarkar 100 days cm jairam thakur set new target for hp govt

जब उनसे सवाल किया गया कि पिछले 100 दिनों में किसानों की आमदनी को सरकार ने वर्ष 2022 तक दोगुना करने की बात की है। इसके लिए सरकार की योजना क्या है? इस पर सीएम जयराम ठाकुर ने कहा - हमने 100 दिन के इस अल्प समय में जो भी लक्ष्य निर्धारित किए गए हैं, उनकी 31 मई तक सारे

महकमे रिपोर्ट देंगे कि उनकी आगे की क्या कार्ययोजना है। उन्होंने कहा कि कृषि क्षेत्र के लिए राज्य सरकार ने कई नई योजनाएं लाई हैं। बजट का भी काफी प्रबंध किया है। तमाम योजनाओं पर काम होगा।

एक अन्य सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि 100 दिन के इस लक्ष्य निर्धारण में काफी सारी योजनाओं पर काम हुआ है। अब अगले छह महीने के लिए भी लक्ष्य निर्धारण होगा। इसके पीछे सोच ये है कि मंजिल तक पहुंचना है तो लक्ष्य तय किए जाने जरूरी हैं। 

सरकार पर संघ का दबाव नहीं : जयराम

jairam sarkar 100 days cm jairam thakur set new target for hp govt

सरकार के 100 दिन पूरे होने के उपलक्ष्य पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार के फैसलों पर संघ का कोई हस्तक्षेप नहीं है। सरकार मजबूती से फैसले ले रही है। योजनाओं को लेकर कोई भी अपनी राय दे सकता है।

इसमें चाहे संघ के पदाधिकारी हों या फिर हिमाचल की जनता। इन सुझाव पर विचार करना सरकार का काम है। योजनाएं कैसे लागू की जानी हैं, यह सब सरकार को देखना है। बताया जा रहा है कि जयराम सरकार में संगठन का काफी दबाव है।

सरकार की ओर से फैसला लेने पर संगठन के पदाधिकारी हस्तक्षेप करना शुरू कर देते हैं। सचिवालय के गलियारों से लेकर हिमाचल की जनता में यह बातें दोहराई जाती हैं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सोमवार को स्पष्ट किया कि सरकार संघ के दबाव में काम नहीं कर रही है।

जनहित के फैसले सरकार अपने स्तर पर लेती है।कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के साथ शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज, कृषि मंत्री रामलाल मारकंडा, सहकारिता मंत्री राजीव सैजल और पंचायतीराज मंत्री वीरेंद्र कंवर मौजूद रहे। अन्य मंत्री मंडी में पार्टी के आयोजित प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में गए। सीएम भी कार्यक्रम के तुरंत बाद मंडी रवाना हुए। 

हिमाचल में आए 17 उद्योग, 456 करोड़ का निवेश करेंगे : जयराम 

jairam sarkar 100 days cm jairam thakur set new target for hp govt

सरकार राज्य की आमदनी बढ़ाने को प्रयासरत है। सत्ता में आने के तीन महीने के अल्पकाल में ही सरकार ने उद्योग, ऊर्जा समेत कई क्षेत्रों से आमदनी बढ़ाने की दिशा में कदम बढ़ाने शुरू किए हैं। 100 दिन के अल्पकाल में राज्य में 17 उद्योग आए।

इन्होंने 456.43 करोड़ का निवेश किया। 28 बिजली परियोजनाओं के लिए भी टेंडर बुलाए गए हैं। परियोजनाएं 1835.4 मेगावाट बिजली पैदा करेंगे। यह जानकारी मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सचिवालय में सरकार के 100 दिन पूरे होने पर आयोजित ‘संवाद सत्र’ कार्यक्रम में दी।

उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, लोक निर्माण, जलापूर्ति, आधारभूत ढांचा विकास, रोजगार सृजन, पर्यावरण, वन संरक्षण समेत विभिन्न क्षेत्रों की उपलब्धियों को भी गिनाया। कहा कि 100 दिन में आमदनी बढ़ाने के लिए सरकार ने कई कदम उठाए हैं।

हालांकि, सरकार को अभी सत्ता में आए हुए तीन महीने ही हुए है। आगे और बेहतरीन काम होगा। कार्यक्रम में सीएम ने राज्य की आर्थिक स्थिति पतली होने का मामला उठाया। कहा कि एकल खिड़की स्वीकृति एवं अनुश्रवण प्राधिकरण ने 456.43 करोड़ की 17 औद्योगिक इकाइयों को स्वीकृति दी गई है। इनमें 1610 लोगों को रोजगार मिलेगा।

1835.4 मेगावाट की 28 जलविद्युत परियोजनाओं के लिए अंतरराष्ट्रीय निविदाएं

jairam sarkar 100 days cm jairam thakur set new target for hp govt

जलविद्युत दोहन को प्राथमिकता देते हुए 1835.4 मेगावाट की 28 जलविद्युत परियोजनाओं के लिए अंतरराष्ट्रीय निविदाएं आमंत्रित की गई हैं। 14.90 मेगावाट क्षमता की पांच लघु पनविद्युत परियोजनाओं में विद्युत उत्पादन शुरू हो गया है।

आठ अन्य लघु परियोजनाओं के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। कहा कि नए खनन पट्टों से भी आमदनी का सृजन होगा। खनन नीति को सरल बनाया जाएगा। उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी सजा का प्रावधान होगा।

प्रदेश विद्युत बोर्ड की ओर से ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति में सुधार लाने के उद्देश्य से 59.70 एमवीए क्षमता के 9 सब स्टेशन स्थापित किए गए हैं। इससे 1.80 लाख उपभोक्ता लाभान्वित किए गए हैं। इस अवधि में 9500 नए उपभोक्ताओं को बिजली कनेक्शन उपलब्ध करवाए गए हैं।

सरकार की उपलब्धियों पर डॉक्यूमेंटरी भी दिखाई 

jairam sarkar 100 days cm jairam thakur set new target for hp govt

स्क्रीन पर सरकार की उपलब्धियों पर एक डॉक्यूमेंटरी भी दिखाई गई। इसमें विभिन्न क्षेत्रों मेें जनता को पहुंचाए गए लाभ का भी ब्योरा दिया गया। लोगों के साक्षात्कार भी दिखाए गए।

सरकार की उपलब्धियों पर निकाले गए सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के साप्ताहिक समाचार पत्र गिरिराज साप्ताहिक का भी लोकार्पण किया गया। उपलब्धियों को गिनाती पुस्तिका ‘विकास की राह पर शिखर की ओर हिमाचल’ का भी सीएम ने लोकार्पण किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed