फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Jaipur resident is getting the money of PM Samman Nidhi of himachal Farmer for three years

PM Samman Nidhi: तीन साल से जयपुर निवासी को मिल रहा किसान को जारी पीएम सम्मान निधि का पैसा

Tue, 31 May 2022 02:56 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 31 May 2022 02:56 PM IST
सार

सिरमौर जिले के एक किसान की 18,000 रुपये की राशि जयपुर में एचडीएफसी के एक बैंक खाते में जमा हुई है। तीन साल से किसान को सम्मान निधि का एक भी पैसा नहीं मिला है। इसका खुलासा तब हुआ, जब किसान ने इसके दस्तावेज खंगाले।

विज्ञापन
Jaipur resident is getting the money of PM Samman Nidhi of himachal Farmer for three years
पीएम सम्मान निधि का पैसा - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के एक किसान की 18,000 रुपये की राशि जयपुर में एचडीएफसी के एक बैंक खाते में जमा हुई है। तीन साल से किसान को सम्मान निधि का एक भी पैसा नहीं मिला है। इसका खुलासा तब हुआ, जब किसान ने इसके दस्तावेज खंगाले। जिला मुख्यालय नाहन के समीप रामाधौण पंचायत के धौण गांव के नीरज शर्मा पुत्र कैलाश दत्त के बैंक खाते में 2019 से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का एक भी पैसा जमा नहीं हुआ है।

विज्ञापन


उनके मोबाइल नंबर पर मिले संदेश के अनुसार उन्हें अभी तक सरकार से 18,000 का भुगतान किया जा चुका है। चौंकाने वाली बात है कि नीरज शर्मा के पंजीकरण दस्तावेज में उनका मोबाइल नंबर, आधार समेत नाम और पता बिलकुल सही है, लेकिन बैंक खाता राजस्थान के जयपुर के एक बैंक का निकला है। नीरज ने बताया कि उनका नाहन के यूको बैंक में खाता है।
विज्ञापन


जब उनका नामांकन पत्र भरा गया था तो उन्होंने यूको बैंक का खाता दर्ज कराया था। अभी तक एक भी पैसा नहीं मिला है, जबकि सरकार की ओर से 18,000 रुपये के भुगतान का संदेश मोबाइल पर आया है। सूत्रों के अनुसार यह कोई एक किसान का मामला नहीं है। कई किसानों को इस योजना का पैसा नहीं मिला है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना छोटे एवं सीमांत किसानों को आर्थिक सहायता देने के लिए चलाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसका शुभारंभ एक फरवरी, 2019 को हुआ था। प्रशासनिक आंकड़ों के अनुसार सिरमौर में अब तक इस योजना में 77,780 किसानों को 1.27 अरब रुपये की राशि का भुगतान किया जा चुका है। नीरज ने किसान सम्मान निधि योजना के पैसे को लेकर एक शिकायत पत्र तहसीलदार नाहन को सौंपा है। तहसीलदार मायाराम शर्मा ने बताया कि शिकायत उन्हें मिली है। इस मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed