फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Jain community celebrated World Navkar Mahamantra Day

Shimla News: जैन समुदाय ने मनाया विश्व नवकार महामंत्र दिवस

Thu, 09 Apr 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Jain community celebrated World Navkar Mahamantra Day
शिमला। जैन समुदाय द्वारा वीरवार को विश्व नवकार महामंत्र दिवस मनाया गया। इस अवसर पर भारत सहित दुनिया के 108 देशों में एक साथ नवकार महामंत्र का सामूहिक जाप किया गया। एसएस जैन सभा के सचिव कुलभूषण जैन ने बताया कि वीरवार को सुबह 8:01 बजे से 9:31 बजे तक शहर में प्रत्येक जैन परिवार ने डेढ़ घंटे तक अखंड नवकार महामंत्र का जाप किया। उन्होंने बताया कि नवकार महामंत्र जैन धर्म का मूल और सर्वश्रेष्ठ मंत्र है जिसमें किसी एक व्यक्ति या देवता की स्तुति नहीं बल्कि पंच परमेष्ठी अरिहंत, सिद्ध, आचार्य, उपाध्याय और साधु-साध्वी की वंदना की जाती है। यह मंत्र आत्मशुद्धि, आत्मबल और आध्यात्मिक उन्नति का मार्ग प्रशस्त करता है। इस दौरान समस्त जैन परिवार ने अपने-अपने घरों में पूरे परिवार सहित निर्धारित समय के दौरान जाप किया और विश्व शांति, मानव कल्याण, अहिंसा और आत्मिक उन्नति की मंगलकामना की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article