फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Jai himachal movie shooting in Jakhu Temple shimla

शिमला के जाखू मंदिर में ‘जय हिमाचल’ के सीन फिल्माए

Sat, 21 Sep 2019 06:59 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 21 Sep 2019 06:59 PM IST
विज्ञापन
Jai himachal movie shooting in Jakhu Temple shimla
- फोटो : अमर उजाला

हिमाचल के राज्य गीत ‘जय हिमाचल’ के गीत की शूटिंग के लिए पद्मश्री डॉ. सुनील जोगी शिमला पहुंचे हैं। शनिवार को उन्होंने ऐतिहासिक जाखू मंदिर परिसर में ‘जय हिमाचल’ के कुछ सीन फिल्माए। ड्रोन कैमरा से भी सीन शूट किए। यह गीत देवभूमि की संस्कृति और सुंदरता पर आधारित है। उत्तरप्रदेश (कानपुर) निवासी पद्मश्री डॉ. सुनील जोेगी ने ‘जय हिमाचल’ गीत लिखा है। जिला मंडी से ताल्लुक रखने वाले मशहूर संगीतकार पंडित बालकृष्ण शर्मा ने संगीत दिया है। 

विज्ञापन

पद्मश्री डॉ. सुनील जोगी ने बताया कि यह गीत हर हिमाचली को पसंद आएगा। करीब दो हफ्ते में यह गीत रिलीज होगा। हे (जय) हिमाचल हिम का आंचल, ऐ बहारों का चमन देवभूमि, पुण्यभूमि, जन्मभूमि को नमन हे हिमाचल.. यह हिमाचल गीत के कुछ अंश हैं। डॉ. सुनील जोगी ने विभिन्न भाषाओं में करीब 80 पुस्तकों का प्रणयन किया है।

विज्ञापन

8 अप्रैल 2015 को डॉ. सुनील जोगी देश के प्रख्यात हास्य-व्यंग्य कवि एवं लेखन के लिए पद्मश्री अवार्ड से सम्मानित हुए हैं। अनाथ एवं गरीब बच्चों की संस्था ‘मां फाउंडेशन’ के संस्थापक भी है। अमर उजाला से बातचीत में प्रसिद्ध हास्य व्यंग्य, साहित्यकार, फिल्म गीतकार, स्टेट संचालक डॉ. सुनील जोगी ने बताया कि देश-विदेश में वह करीब 10 हजार से ज्यादा के शो कर चुके हैं। 

सीएम और राज्यपाल ने पसंद किया गीत 
पद्मश्री डॉ. सुनील जोगी ने बताया कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने भी गीत को पसंद किया हैं। हिमाचल में गीत शूट करने का मकसद देश-विदेश के टूरिस्टों को हिमाचल की संस्कृति से रूबरू करवाना है। पर्यटक इसके वीडियो के माध्यम से हिमाचल आएं और यहां की खूबसूरती का लुत्फ उठाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed