{"_id":"6351a835692c4b1f4c305cf6","slug":"jagjivan-s-ticket-cut-goma-got-stuck-shimla-news-sml425611126","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra: कांग्रेस की दूसरी लिस्ट में तीन नए चेहरे, जगजीवन का टिकट कटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra: कांग्रेस की दूसरी लिस्ट में तीन नए चेहरे, जगजीवन का टिकट कटा
Fri, 21 Oct 2022 04:00 PM IST
शिमला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला
Published by: शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Oct 2022 04:00 PM IST
सार
कांग्रेस ने सुलह से केसीसी बैंक के पूर्व चेयरमैन जगदीश सिपहिया को चुनावी मैदान में उतारा है। कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस ने भाजपा से घर वापसी करने वाले सुरेंद्र काकू पर भरोसा जताया।
विज्ञापन
जगदीश सिपहिया
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा की सूची जारी होने के बाद कांग्रेस ने भी वीरवार देर रात प्रत्याशियों को लेकर अपने पत्ते खोल दिए। कांग्रेस ने सुलह से केसीसी बैंक के पूर्व चेयरमैन जगदीश सिपहिया को चुनावी मैदान में उतारा है। कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस ने भाजपा से घर वापसी करने वाले सुरेंद्र काकू पर भरोसा जताया। देहरा में कांग्रेस ने डॉ. राजेश को टिकट देकर उनके पार्टी के प्रति समर्पण भाव का इनाम दिया। इंदौरा से कांग्रेस ने इस बार नए चेहरे मलिंद्र राजन को तवज्जो दी।
विज्ञापन
सूत्रों की मानें तो कांग्रेस पार्टी को मिली रिपोर्ट के मुताबिक सुलह से जगजीवन पाल कमजोर प्रत्याशी बताए जा रहे थे। इसलिए उनका टिकट काट दिया गया। वहीं जयसिंहपुर में गोमा पर पेच फंस गया है। प्रतिभा सिंह वीरभद्र सिंह के करीबी रहे जगदीश सिपहिया को टिकट दिलाने में कामयाब रहीं। सुरेंद्र काकू को टिकट दिलाने के पीछे कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव रघुवीर सिंह बाली कारण बने। इंदौरा से मलिंद्र राजन को इसलिए टिकट मिला क्योंकि कांग्रेस का सर्वे उनके पक्ष में था।
विज्ञापन