बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में जगजीत बने मिस्टर नॉर्थ इंडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांवटा में आयोजित मिस्टर नॉर्थ इंडिया बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का समापन हो गया है। इसमें पंजाब के जगजीत सिंह को मिस्टर नॉर्थ इंडिया, ऊना के नितिश वशिष्ठ मिस्टर हिमाचल और तरीम खान को मिस्टर सिरमौर का खिताब दिया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक सुखराम चौधरी, विशिष्ट अतिथि उद्यमी सुरेश गर्ग और अशोक गोयल थे। उन्होंने विजेताओं को पुरस्कार किया।
प्रदेश एमेच्योर बॉडी बिल्डिंग एंड फिटनेस एसोसिएशन ने मिस्टर नॉर्थ इंडिया बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप करवाई। इसमें पंजाब के जगजीत सिंह जैकी ने मिस्टर नॉर्थ इंडिया का खिताब जीता।
पंजाब के ही हरप्रीत सिंह फर्स्ट रनरअप और जगतार सिंह सेकेंड रनरअप रहे। विजेता को 25 हजार रुपये और ट्रॉफी, उपविजेता को 15 हजार रुपये और तृतीय को 11 हजार रुपये और ट्रॉफी दी गई।
प्रतियोगिता में उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, दिल्ली और हिमाचल बॉडी बिल्डरों ने भाग लिया। आयोजक शाहबाज खान ने बताया कि ऊना के नितिश वशिष्ठ को मिस्टर हिमाचल, बद्दी के पवन कुमार को फर्स्ट रनरअप और चंबा के प्रदीप ठाकुर ने सेकेंड रनरअप का खिताब मिला।
नशे से दूर रहें युवा: जगजीत
मिस्टर सिरमौर प्रतियोगिता में पांवटा के तरीम खान मिस्टर सिरमौर, माजरा के राहुल फर्स्ट रनरअप और नाहन के रोहित सेकेंड रनरअप रहे। तीनों वर्गों के टॉप-10 प्रतिभागियों को नकद पुरस्कार दिए गए।
मिस्टर नॉर्थ इंडिया बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप के विजेता जगजीत सिंह जैकी ने कहा कि हिमाचल ने बेहतर आयोजन करवाया। ऐसे आयोजन से नशे से दूर रहने, फिटनेस और बॉडी बिल्डिंग की तरफ बेहतर करने का संदेश मिलता है।
पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि विधायक सुखराम चौधरी, विशिष्ट अतिथि सुरेश गर्ग और अशोक गोयल ने कहा कि सना फिटनेस सेंटर के संचालक शाहबाज खान की टीम इस आयोजन के लिए बधाई की पात्र है। इस तरह की स्पर्धा से नशे से दूर रखने, बेहतर फिटनेस और बॉडी बिल्डिंग की तरफ युवाओं का रुझान बढ़ेगा।