{"_id":"668d3cbb944298bb4e06025179474a22","slug":"jagdish-selected-for-sports-hostel","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्पोर्ट्स हॉस्टल के लिए जगदीश का सलेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्पोर्ट्स हॉस्टल के लिए जगदीश का सलेक्शन
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
Updated Thu, 08 May 2014 09:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय माध्यमिक स्कूल बाड़ी के छात्र जगदीश कुमार का चयन स्पोर्ट्स हॉस्टल रोहडू़ के लिए हो गया है।
विज्ञापन
स्कूल की मुख्य अध्यापिका कुमारी राधा सिंगटा ने बताया कि स्कूल के छात्र जगदीश कुमार का चयन वालीबाल में स्पोर्ट्स हॉस्टल के लिए हुआ है। यह खुशी की बात है।
उन्होंने बताया कि छात्र के चयन से स्कूल प्रशासन उत्साहित है। स्पोर्ट्स हास्टल के लिए जगदीश कुमार का चयन करीब तीन सौ छात्रों में से हुआ है।
मुख्याध्यापिका ने बताया कि जगदीश काफी मेहनती और लगातार हर प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करता है। उन्होंने बताया कि जगदीश ने कई बार स्कूल का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन
मुख्य अध्यापिका ने स्कूल की शारीरिक शिक्षक सुचित्रा चौहान और कला अध्यापक भूपेंद्र चौहान को छात्र के चयन के लिए बधाई दी है। उधर, इन शिक्षकों ने भी जगदीश को चयन के लिए बधाई दी है।
विज्ञापन