फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Jagat Singh Negi: PM, who praised Himachal's cuisine and attire, did not visit during the disaster

HP Assembly: जगत नेगी बोले- हिमाचल के पकवानों और पहनावे की तारीफ करने वाले पीएम ने आपदा में नहीं किया दौरा

Wed, 20 Sep 2023 07:39 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 20 Sep 2023 07:39 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में राष्ट्रीय आपदा घोषित करने के लिए नियम 102 के तहत लाए गए प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान राजस्व एवं बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि चुनावी रैलियों में हिमाचल के पकवानों और पहनावे की तारीफ करने वाले प्रधानमंत्री आपदा के समय एक घंटे के लिए हिमाचल का दौरा नहीं कर पाए। 

विज्ञापन
Jagat Singh Negi: PM, who praised Himachal's cuisine and attire, did not visit during the disaster
राजस्व एवं बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चुनावी रैलियों में हिमाचल के पकवानों और पहनावे की तारीफ करने वाले प्रधानमंत्री आपदा के समय एक घंटे के लिए हिमाचल का दौरा नहीं कर पाए। हिमाचल के लोग मुसीबत में हैं, हम मदद के इंतजार में बैठे हैं और प्रधानमंत्री बड़े उद्घाटनों और समारोहों में जा रहे हैं। हिमाचल प्रदेश में राष्ट्रीय आपदा घोषित करने के लिए नियम 102 के तहत लाए गए प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान राजस्व एवं बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि राज्य केंद्र की जिम्मेवारी है। आपदा के समय केंद्र से वित्तीय सहायता प्राप्त करना राज्यों का कानूनी अधिकार है।

विज्ञापन


विपक्ष कह रहा है केंद्र्र ने 800 करोड़ की मदद दी है जबकि प्रदेश को एनडीआरएफ की किश्तें मिली हैं जो हर साल मिलती है। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है इसलिए केंद्र सरकार भेदभाव कर रही है। लगता है प्रधानमंत्री नाराज है क्योंकि यहां भाजपा हार गई है। पीएम केयर फंड जिसे आरटीआई के दायरे से भी बाहर रखा गया है उससे ही कुछ प्रदेश के लोगों को दे दो। नेगी ने राष्ट्रीय आपदा घोषित करने के प्रस्ताव का समर्थन किया और कहा कि भगवान विपक्ष को भी इस प्रस्ताव के समर्थन के लिए सदबुद्धि दे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed