फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   jagat prakash nadda may ne national president of bjp

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की दौड़ में नड्डा नंबर-1!

Sun, 25 May 2014 09:00 PM IST
संजय भारद्वाज/अमर उजाला, दिल्ली/बिलासपुर
संजय भारद्वाज/अमर उजाला, दिल्ली/बिलासपुर Updated Sun, 25 May 2014 09:00 PM IST
विज्ञापन
jagat prakash nadda may ne national president of bjp

संगठन में पकड़, समर्पण ओर आला नेताओं से नजदीकियां जेपी नड्डा के लिए ‘मुखिया’ बनने की सीढ़ी बनी है। जगत प्रकाश नड्डा की शनिवार को राजनाथ सिंह और अन्य महत्वपूर्ण लोगों से बात हुई। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने की दौड़ में वह सबसे आगे चल रहे हैं।

विज्ञापन


संघ और भाजपा के आला नेताओं से नजदीकियां और संगठन के प्रति समर्पण की बदौलत जेपी नड्डा की ताजपोशी लगभग तय मानी जा रही है। यदि ऐसा हुआ तो वह हिमाचल प्रदेश से किसी राजनीतिक दल के पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष होंगे। उधर, बिलासपुर में उनके समर्थक ताजपोशी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। समर्थक कहते हैं कि मैसेज पहुंच गए हैं। वह अध्यक्ष लगभग बन गए हैं। अब तो बस ऐलान होना बाकी है।
विज्ञापन


भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री जगत प्रकाश नड्डा शुरूआती दौर से ही संगठन से जुडे़ रहे हैं। छात्र राजनीति से अब तक वह विभिन्न पदों पर रहे। मोदी सरकार के बनते ही अब नड्डा का नाम पार्टी चीफ के लिए सामने आ गया है। अंतरराष्ट्रीय स्तर के चैनलों के अलावा सोशल नेटवर्किंग साइटों पर भी इसको लेकर बहस छिड़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नड्डा अध्यक्ष बनेंगे या नहीं इसको लेकर चरचाओं का बाजार गर्म है। यह संगठन के प्रति उनका समर्पण ही कहा जा सकता है कि हिमाचल में मंत्रीपद छोड़कर वह संगठन में शामिल होने दिल्ली गए। महामंत्री का दायित्व मिला तो बखूबी निभाया। अब अध्यक्ष पद के लिए उनका नाम सबसे आगे चल रहा है।

उधर, नड्डा समर्थकों की मानें तो अध्यक्ष पद पर ताजपोशी लगभग तय है। वर्तमान अध्यक्ष राजनाथ के मोदी मंत्रीमंडल में शामिल होने के बाद नड्डा के हाथ ही संगठन की कमान आ सकती है। नड्डा के मीडिया प्रभारी स्वदेश ठाकुर ने कहा कि दिल्ली से मैसेज आया है। उनके नाम पर मुहर लग गई है। अब सिर्फ औपचारिकत घोषणा होना बाकी है।

नड्डा क्यों अध्यक्ष पद के दावेदार
आखिर नड्डा क्यों हो अध्यक्ष पद के दावेदार, इसको लेकर भी चरचाएं चल रही है। बता दें कि नड्डा शुरूआती दौर से ही संगठन के साथ जुडे़ रहे हैं। पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी के अलावा कई नेताओं के साथ उन्होंने कार्य किया है। पूर्व प्रधान मंत्री अटल बिहारी वाजपेयी समेत आला नेताओं राजनाथ सिंह, गडकरी और नरेंद्र मोदी के साथ उनकी नजदीकियां है। वर्तमान में महासचिव होने के साथ ही वह झारखंड के प्रभारी भी है। जहां इस बार लोकसभा चुनावों में बेहतर प्रदर्शन रहा है।

कब-किन पदों पर रहे नड्डा
हिमाचल के बिलासपुर जिला के विजयपुर गांव निवासी जगत प्रकाश नड्डा ने पटना विश्वविद्यालय से अपनी पढ़ाई की है। उनका जन्म भी वही हुआ है। 1977 से 79 तक वह पटना में एबीवीपी के सचिव रहे। 1985-86 में उनके पास एबीवीपी के राष्ट्रीय सचिव का भी दायित्व रहा। जबकि 1986--87 में वह लोकसभा चुनाव के दौरान यूथ बिंग के प्रभारी रहे। 1989-1990 तक हिमाचल में भाजपा सचिव, 1990-91 तक युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनें।


संगठन के लिए छोड़ा मंत्री पद
बिलासपुर। हिमाचल में वन मंत्री बने जेपी नड्डा पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल के दौरान मंत्रीपद छोड़ दिया था। हालांकि, उस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के साथ उनके संबंध ठीक नहीं होने का हवाला दिया जा रहा था। लेकिन, मंत्रीपद छोड़ते वक्त उन्होंने स्वयं संगठन में कार्य करने की इच्छा जताई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed