फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   ITI wide in sports competition field team overall champion

Shimla News: खेलकूद स्पर्धा में आईटीआई चौड़ा मैदान की टीम ओवरऑल चैंपियन

Sat, 02 May 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
ITI wide in sports competition
field team overall champion
खो-खो में शिमला, कबड्डी में रामपुर और वॉलीबाल में जुब्बल आईटीआई की टीम बनी विजेता
विज्ञापन

आईटीआई मशोबरा के प्रधानाचार्य ने पुरस्कृत किए विजेता
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान आईटीआई सुन्नी में चल रही जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शनिवार को संपन्न हो गई है। इस चार दिवसीय प्रतियोगिता में आईटीआई शिमला की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया और प्रतियोगिता की ओवर ऑल चैंपियन बनी। इस जिला स्तरीय प्रतियोगिता में कुल 17 टीमों ने भाग लिया।


आयोजकों के अनुसार शनिवार को प्रतियोगिता में विभिन्न स्पर्धाओं के फाइनल मुकाबले खेले गए। खो-खो का फाइनल आईटीआई चौड़ा मैदान शिमला और सुन्नी के बीच हुआ। इसमें शिमला ने जीत दर्ज की। वहीं वॉलीबाल का फाइनल मुकाबला रामपुर और जुब्बल के बीच हुआ। इसमें जुब्बल ने जीत दर्ज की। कबड्डी का फाइनल मुकाबला आईटीआई रामपुर और आईटीआई जलोग के बीच हुआ, इसमें रामपुर की टीम ने अपनी जीत का परचम लहराया। इनके अलावा व्यक्तिगत स्पार्धाओं में अच्छा प्रदर्शन करने पर आईटीआई प्रगतिनगर के खिलाड़ी रूद्रा को बेस्ट एथलीट और आईटीआई रामपुर के खिलाड़ी मोहनलाल को बेस्ट स्पोर्ट्समैन के रूप में चुना गया। आईटीआई शिक्षक हितेंद्र शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता के समापन पर आईटीआई मशोबरा के प्रधानाचार्य गुलाब सिंह ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने प्रतियोगिता के समापन पर विजेताओं को सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने आयोजकों को सफल आयोजन के लिए बधाई दी। गौरतलब है कि जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता 29 अप्रैल से शुरू हुई थी। इसमें जिले की 17 टीमों ने भाग लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article