फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   ITI solan trainees made Home security system from Defective phone, bell will ring as soon as the door of the house is opened

Home security system: आईटीआई सोलन के प्रशिक्षुओं ने खराब फोन से बना दिया होम सिक्योरिटी सिस्टम, दरवाजा खुलते ही बजेगी घंटी

Sun, 26 Jun 2022 11:31 AM IST
Krishan Singh आदित्य सोफत, संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
आदित्य सोफत, संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Published by: Krishan Singh Updated Sun, 26 Jun 2022 11:31 AM IST
सार

पुराने की-पैड वाले खराब फोन का प्रयोग कर होम सिक्योरिटी सिस्टम बनाया है। घर का दरवाजा खुलते ही इस सिस्टम के जरिये घर के मालिक के मोबाइल पर खुद घंटी बज जाएगी। 

विज्ञापन
ITI solan trainees made Home security system from Defective phone, bell will ring as soon as the door of the house is opened
प्रशिक्षुओं ने तैयार किया होम सिक्योरिटी सिस्टम। - फोटो : संवाद

विस्तार

फोन खराब होने पर उसे आमतौर पर फेंक दिया जाता है, लेकिन यह फोन खराब होने के बाद सीसीटीवी की तरह सुरक्षा का भी काम कर सकता है। ऐसा ही एक सिक्योरिटी सिस्टम बनाया है सोलन औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में इलेक्ट्रानिक का कोर्स कर रहे प्रशिक्षु छात्र आदित्य ने। उन्होंने पुराने की-पैड वाले खराब फोन का प्रयोग कर होम सिक्योरिटी सिस्टम बनाया है। घर का दरवाजा खुलते ही इस सिस्टम के जरिये घर के मालिक के मोबाइल पर खुद घंटी बज जाएगी। छात्र ने इस प्रोजेक्ट की प्रदर्शनी मां शूलिनी मेले में लगाई है। वह इस सिस्टम के बारे में लोगों को जानकारी दे रहे हैं। हालांकि, इस प्रोजेक्ट का ट्रायल चल रहा है। अगर यह ट्रायल सफल होता है तो इससे घर की सुरक्षा के लिए इसे प्रयोग में लाया जाएगा। 

विज्ञापन


आदित्य ने बताया कि घरों में चोरी और अन्य चीजों को देखते हुए इस प्रकार का सिस्टम बनाने के बारे में सोची। जो तुरंत लोगों को अलर्ट करे और वारदात को अंजाम देने वाला गिरफ्त में आ सके। बताया कि इस सिस्टम को बनाने के लिए निष्क्रिय अवरक्त सेंसर (पीआईआर सेंसर) का प्रयोग भी किया गया है। होम सिक्योरिटी सिस्टम को घर के दरवाजे पर लगाया जाता है। जैसे ही इस सेंसर के छह मीटर के दायरे में कोई व्यक्ति आता है तो सेंसर तुरंत संकेत देगा। इससे तुरंत कॉल घर मालिक को चली जाएगी। की-पैड फोन में स्पीड डायल के जरिये यह प्रतिक्रिया होगी। इस प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए सायरन, रिले, आईसी, कूलिंग फोन, ट्रांसफार्म और सांकेतिक बल्ब का प्रयोग भी किया गया है। छात्र ने करीब एक माह में यह प्रोजेक्ट तैयार किया है।
विज्ञापन


सेंसर से पता लग सकेगा आवाजाही का
इस प्रोजेक्ट के माध्यम से व्यक्ति के आने और जाने के बारे में पता लग सकेगा। व्यक्ति कितनी बार सेंसर के पास से निकला है, इस बारे में पता लग सकेगा। इसके लिए मेमोरी कार्ड सिस्टम में लगाया है, जिससे काफी मदद भी मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed