फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   ITBP jawans clashed with each other, six including Himachal's head constable killed in firing

आईटीबीपी जवान ने की हिमाचल के महेंद्र समेत पांच साथियों की हत्या

Wed, 04 Dec 2019 04:42 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरठीं(बिलासपुर)/रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरठीं(बिलासपुर)/रायपुर Published by: Krishan Singh Updated Wed, 04 Dec 2019 04:42 PM IST
विज्ञापन
ITBP jawans clashed with each other, six including Himachal's head constable killed in firing
हेड कांस्टेबल महेंद्र सिंह(फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के कडेनार कैंप में आईटीबीपी की 45वीं बटालियन में बुधवार सुबह एक कांस्टेबल ने अपनी सर्विस राइफल से अपने पांच साथियों पर अंधाधुंध गोलियां बरसाकर उनकी जान ले ली। इसके बाद उसने खुद को भी गोली मार ली, जिससे उसकी भी मौत हो गई। मृतकों में हिमाचल के बिलासपुर जिले के हेड कांस्टेबल महेंद्र सिंह भी शामिल हैं।

विज्ञापन


मृतक जवान अपने पीछे दो बेटों अर्णव व शौर्य के साथ पत्नी और माता-पिता को छोड़ गया। सूचना के बाद गांव में मातम का माहौल है। जवान की पत्नी और माता बेसुध हो गईं। माता को अस्पताल में भर्ती करना पड़ा। फिलहाल यह जानकारी नहीं मिल सकी कि जवान ने ऐसा खौफनाक कदम क्यों उठाया। हालांकि माना जा रहा है कि वह छुट्टियां नहीं मिले से तनाव में था।
विज्ञापन


बस्तर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी. ने बताया कि आईटीबीपी कैंप में कांस्टेबल मसदूल रहमान ने सुबह साढ़े आठ बजे अचानक अपने साथियों पर फायरिंग शुरू कर दी। इसमें चार जवानों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन घायल हो गए। एक जवान की अस्पताल में इलाज के दौरान जान चली गई। वारदात को अंजाम देने के बाद रहमान ने खुद को भी गोली मार ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस घटना में महेंद्र सिंह निवासी संडियार डाकघर छत तहसील घुमारवीं जिला बिलासपुर (हिमाचल) की भी जान चली गई। अन्य मरने वालों में पश्चिम बंगाल के कांस्टेबल सुरजीत सरकार निवासी नॉर्थ श्रीरामपुर और कांस्टेबल विश्वरूपी महतो निवासी खुक्रामपुरा पुरलिया, हेड कांस्टेबल दलजीत सिंह निवासी जागपुर लुधियाना पंजाब, कांस्टेबल बजीश निवासी एरावतूर कोझिकोड केरल शामिल हैं। 

घायल जवानों में कांस्टेबल उल्लास निवासी तिरुवनंतपुरम केरल और कांस्टेबल सीताराम निवासी राजस्थान शामिल हैं। घायल जवानों को हेलिकाप्टर से रायपुर ले जाया गया। अभी तक जवान का शव बिलासपुर नहीं पहुंचा है। शव पहुंचने के बाद सैन्य सम्मान के साथ जवान को अंतिम विदाई दी जाएगी। 

आईटीबीपी प्रवक्ता ने ये कहा
हमलावर जवान किसी अन्य जवान की गोली का शिकार नहीं हुआ, अपितु उसने खुद का जीवन ही खत्म कर लिया। इससे पहले यह जानकारी सामने आई थी कि घटना के समय वह दूसरे जवानों की गोलियों का निशाना बनाया गया।- विवेक कुमार पांडेय, प्रवक्ता आईटीबीपी, नई दिल्ली 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed