{"_id":"69a19d97262e517e450be6e2","slug":"it-is-mandatory-to-mark-attendance-in-the-daily-attendance-register-at-hpu-shimla-news-c-19-sml1002-683780-2026-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: एचपीयू में रोज हाजिरी रजिस्टर \nमें उपस्थिति दर्ज करना अनिवार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: एचपीयू में रोज हाजिरी रजिस्टर में उपस्थिति दर्ज करना अनिवार्य
विज्ञापन
औचक निरीक्षण में खामियां मिलने पर कुलपति ने दिए निर्देश
विभागाध्यक्षों को सौंपी गई निगरानी की जिम्मेदारी
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला में अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए प्रतिदिन हाजिरी रजिस्टर में उपस्थिति दर्ज करना अनिवार्य कर दिया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस संबंध में सख्त निर्देश जारी किए हैं। हाल ही में विभिन्न विभागों के औचक निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि कुछ विभागों में उपस्थिति रजिस्टर का रखरखाव सही तरीके से नहीं किया जा रहा था। यह निरीक्षण खुद कुलपति महावीर सिंह ने किया था।
कई स्थानों पर रजिस्टर अधूरे मिले और नियमित हस्ताक्षर नहीं पाए गए। इस स्थिति पर कुलपति ने गंभीर चिंता व्यक्त की और इसे प्रशासनिक अनुशासन में कमी माना। अधिसूचना के अनुसार अब सभी अधिकारी और कर्मचारी बिना किसी चूक के प्रतिदिन अपनी उपस्थिति हाजिरी रजिस्टर में दर्ज करेंगे। अनुपस्थिति की स्थिति में भी संबंधित प्रविष्टि स्पष्ट रूप से अंकित की जाएगी। विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि कार्यालयीन व्यवस्था और समयबद्ध कार्य निष्पादन के लिए नियमित उपस्थिति आवश्यक है।
विभागाध्यक्षों, संस्थानाध्यक्षों, केंद्राध्यक्षों और विभिन्न शाखाओं के नियंत्रक अधिकारियों को उपस्थिति रजिस्टर की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों को कहा गया है कि वह समय-समय पर रजिस्टर की जांच करें और किसी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर तुरंत रिपोर्ट करें। चेतावनी दी कि हाजिरी रजिस्टर के रखरखाव में किसी भी प्रकार की ढिलाई को गंभीरता से लिया जाएगा। नियमों के तहत दोषी अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। रजिस्ट्रार ज्ञान सागर नेगी के जारी यह आदेश कुलपति महावीर सिंह की स्वीकृति से जारी हुआ है और तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। गौरतलब है कि कुछ अधिकारी और कर्मचारी रोज हाजिरी लगाने के बजाय, दो या तीन दिन बाद इसकी एंट्री कर रहे हैं। इसलिए विवि प्रबंधन ने अब सख्ती बरतने के आदेश दिए हैं।