फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   issue of three prisoner absconding from kanda jail shimla

भूख लगी तो खाने के लिए फरार कैदियों ने रच दी लूट की कहानी

Sun, 10 Dec 2017 12:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 10 Dec 2017 12:44 PM IST
विज्ञापन
issue of three prisoner absconding from kanda jail shimla

कंडा जेल से फरार होने के बाद भूखे-प्यासे तीनों कैदी जंगल से होते हुए जुब्बड़हट्टी पहुंचे। यहां तीनों ने खाना खाने के लिए झूठी कहानी रच ली। एक महिला के घर पहुंचकर तीनों ने कहा कि वे मजदूरी करने नेपाल से शिमला आए थे।

विज्ञापन


लेकिन यहां अज्ञात लोगों ने उनके पैसे लूट लिए हैं। अब उनके पास खाने-पीने तक के पैसे नहीं हैं। महिला ने तीनों को मजदूर समझकर खाना खिलाया। बाद में घर के पुराने जूते भी इन्हें दे दिए। तीनों ज्यादा देर गांव में नहीं टिके और जंगल के रास्ते होते हुए हरिपुर इलाके में पहुंचे। 
विज्ञापन


यहां वीरवार शाम तीनों 12 किलोमीटर दूर सुबाथू जाने के लिए बस का इंतजार करने लगे। बस कब आएगी, इसका पता करने के लिए एक दुकानदार के पास गया। पता चला कि शाम छह बजे बस आएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच दुकानदार को इन पर शक हो गया। दुकानदार ने इनसे ही पूछ लिया कि कहीं तुम वही तो नहीं जो जेल से फरार हो गए हैं। इस पर लीलाधर और प्रताप तो चुप रहे लेकिन प्रेम बहादुर ने डर से कबूल कर लिया।

जंगल में की पिटाई, फिर अलग हो गए

issue of three prisoner absconding from kanda jail shimla

दुकानदार को यह बात बताते ही तीनों जंगल की ओर फरार हो गए। कुछ दूरी पर तीनों फिर इकट्ठा हुए। यहां लीलाधर और प्रताप ने प्रेम बहादुर से हाथापाई कर दी। कहा कि तुम क्यों लोगों के पास सच्चाई बता रहे हो।

दोनों ने प्रेम बहादुर को जान से मारने की भी धमकी दी। इसके बाद ये दोनों प्रेम बहादुर से अलग हो गए। वहीं, दुकानदार ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दे दी। पुलिस ने घेरेबंदी शुरू की।

प्रेम बहादुर सड़क पर पहुंचकर गाड़ियों को हाथ देकर लिफ्ट का इशारा कर रहा था। इसी दौरान पकड़ा गया। बाद में इससे पूछताछ के बाद बाकी दो भी पकड़े गए।

तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजे

issue of three prisoner absconding from kanda jail shimla

बालूगंज पुलिस ने शनिवार को तीनों आरोपियों को सीजेएम टू के विकासनगर स्थित आवास पर पेश किया। यहां से उन्हें तीन दिन की पुलिस रिमांड दी गई। पुलिस अब इन्हें 11 दिसंबर को फिर कोर्ट में पेश करेगी।

पुलिस अब इनसे उस ब्लेड की बरामदगी के लिए पूछताछ करेगी जिससे इन्होंने सलाखें काटी थीं। ब्लेड इन तक कैसे पहुंचा, किसने मदद की, कब से ये भागने की योजना बना रहे थे। इन सबको लेकर इनसे पूछताछ होनी है।

अभी तक आरोपी बार-बार बयान बदल रहे हैं। कभी ब्लेड टॉयलेट में छिपाने तो कभी जंगल में फेंकने की बात कह रहे हैं। एसपी सौम्या सांबशिवान का कहना है कि तीनों आरोपियों को तीन दिन की पुलिस रिमांड मिली है। इनसे पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed