Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Ishaan and Trikansh first in quiz competition

Shimla News: ईशान और त्रिकांश प्रश्नोत्तरी स्पर्धा में प्रथम

Tue, 29 Jul 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jul 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Ishaan and Trikansh first in quiz competition
शिमला। शहर के डीडीयू अस्पताल में जिला स्वास्थ्य विभाग की ओर से मंगलवार को प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में शहर के आठ स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इसमें संजौली स्कूल के ईशान जोगटा और त्रिकांश शर्मा ने पहला स्थान पाया। दूसरा स्थान ढली स्कूल की मन्नत और वंशिका ने दूसरा स्थान पाया। तीसरा स्थान टुटू की महक और चाहत तथा चौथा स्थान लक्कड़ बाजार स्कूल की स्मृति और टीना ने हासिल किया। जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी जिला शिमला डॉ. यशपाल रांटा ने सभी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। पहले स्थान पाने वाले स्कूली छात्र 12 अगस्त को मनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय यूथ दिवस पर होने वाली राज्य स्तरीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। इस अवसर पर जिला एड्स अधिकारी डॉ. जितेंद्र, डॉ. कुलदीप, काउंसलर रमेंद्र वर्मा, मनोरमा देवी और राजेश समेत अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article