{"_id":"69305301174b4e915805cd8d","slug":"ishaan-and-akshat-won-gold-in-taekwondo-championship-shimla-news-c-19-sml1002-641841-2025-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: ताइक्वांडो चैंपियनशिप में ईशान और अक्षत ने जीते गोल्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: ताइक्वांडो चैंपियनशिप में ईशान और अक्षत ने जीते गोल्ड
विज्ञापन
शहर के जंपर हॉल में आयोजित चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, वंशिता और हिमांशी ने जीते पदक
पूमसे के अंडर-30 मुकाबले में विश्वास ने जीता मेडल
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के लिफ्ट के पास स्थित स्काई जंपर हॉल में बुधवार को ताइक्वांडो चैंपियनशिप आयोजित की गई। इसमें प्रदेशभर के सीनियर पुरुष और महिला ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने भाग लिया।
हिमाचल प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन के कार्यकारिणी सदस्य विनोद कुमार ने बतौर मुख्य अतिथि उद्घाटन कार्यक्रम में शिरकत की। प्रतियोगिता के क्योरुगी चैंपियनशिप मुकाबले में अंडर-54 किलोग्राम वर्ग में शिमला के ईशान डोगरा, 58 किलोग्राम में सोलन के अक्षत भारद्वाज, 63 किलोग्राम में हमीरपुर के प्रद्युमन शर्मा, 68 किलोग्राम भार वर्ग में शिमला के हिमांशु और ओवर 87 किलोग्राम में कांगड़ा के शुभम शर्मा ने गोल्ड मेडल जीता।
महिला अंडर-46 किलोग्राम में कांगड़ा की वंशिता, 49 किलोग्राम में शिमला की हिमांशी शर्मा, 53 किलोग्राम में शिमला की अनीशा, 79 किलोग्राम में आरकेएमवी कॉलेज की साक्षी और ओवर 87 किलोग्राम में इसी कॉलेज की निधिका ने गोल्ड मेडल जीता। पूमसे चैंपियनशिप में अंडर-30 में शिमला के विश्वास कुमार सिंह, एकल महिला अंडर-30 आयु वर्ग में शिमला की सोनिया, मिक्स डबल अंडर-30 में हमीरपुर की पलक शर्मा और विश्वास कुमार सिंह ने गोल्ड मेडल जीते। इनके अलावा अंडर-30 आयु वर्ग में सोलन के अक्षत भारद्वाज, हिमांशु, ईशान डोगर, अंडर-50 आयु वर्ग में हिमाचल पुलिस के कमल किशोर, अंडर-50 में कमल किशोर, घनश्याम भारद्वाज और राजपाल ने गोल्ड मेडल जीता।
विज्ञापन
नेशनल स्पर्धा में हिस्सा लेंगे विजेता खिलाड़ी
चैंपियनशिप से चयनित सभी गोल्ड मेडल विजेता खिलाड़ी हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व तेलंगाना के हैदराबाद स्थित जीएमसी बालयोगी इंडोर स्टेडियम में 12 से 14 दिसंबर तक होने वाली 41वीं नेशनल सीनियर क्योरुगी और 14वीं नेशनल सीनियर पूमसे ताइक्वांडो चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगे। यह राष्ट्रीय प्रतियोगिता ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया एवं तेलंगाना ताइक्वांडो एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में होगी। अंत में मुख्य अतिथि ने सभी विजेताओं को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में न्याय विभाग हमीरपुर से सुनील शर्मा शामिल हुए।