फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Irregularities in Recruitment for Horticulture Project in Himachal Pradesh

बागवानी प्रोजेक्ट में नियुक्तियों में गड़बड़झाला, निदेशक से जवाब तलब

Wed, 03 Jul 2019 01:14 PM IST
अरविन्द ठाकुर विपिन काला, अमर उजाला, शिमला
विपिन काला, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 03 Jul 2019 01:14 PM IST
विज्ञापन
Irregularities in Recruitment for Horticulture Project in Himachal Pradesh
सांकेतिक तस्वीर

विश्व बैंक की वित्तीय मदद से प्रदेश में चल रहे बागवानी विकास प्रोजेक्ट की नियुक्तियों में गड़बड़झाला सामने आया है। विश्व बैंक की 1134 करोड़ रुपये की मदद से चल रहे प्रोजेक्ट में जेई सहित फील्ड स्टाफ की भर्ती से पहले पूरी प्रक्रिया नहीं अपनाई गई। यह गंभीर मामला प्रकाश में आने के बाद विभाग ने उद्यान निदेशक से छह बिंदुओं में जवाब तलब किया है।  

विज्ञापन


अतिरिक्त मुख्य सचिव उद्यान ने इस संबंध में पत्र संख्या एचटीसी. एफ (5)-10/2014-वॉल. 9 दिनांक 26-जून- 2019 उद्यान निदेशक को पत्र भेजा गया है। इस पत्र में निदेशक से पूछा गया है कि क्या एचपीएचडीपी भर्ती का मामला वित्त विभाग से उठाया गया था और वहां से विभिन्न सूचनाएं उपलब्ध कराने को कहा है। बागवानी विकास प्रोजेक्ट की अवधि कब तक है।
विज्ञापन


इस प्रोजेक्ट के लिए कितने पदों को भरा गया है, क्या ये पद वित्त विभाग की मंजूरी के भरे गए हैं? अगर ऐसा है तो इस संबंध में दस्तावेज उपलब्ध कराए जाएं। प्रोजेक्ट की गाइडलाइन और नियमों के अनुसार कितनी मानव शक्ति का ढांचा मंजूर किया गया। प्रस्तावित पदों के अनुसार कैसे काम कराया जा रहा है। प्रस्तावित पदों के लिए बजट प्रावधान कैसे किया किया है। इस संबंध में भी मंजूरी की प्रति संलग्न करने करके भेजने को कहा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि विश्व बैंक के  प्रोजेक्ट के काम में गति न आने के बाद सरकार पर बराबर दबाव बनाया गया था कि प्रोजेक्ट में फील्ड स्टाफ खासकर कनिष्ठ अभियंताओं के पदों को भरा जाए। इसके बाद आनन-फानन में पदों को भरने के लिए लिखित परीक्षा करवाकर करीब पचास पदों को भरा है। बताते हैं कि नई भर्तियों के लिए पहले मंजूरी लेना जरूरी होता है और उसके बाद आयोग के माध्यम से लिखित परीक्षा के बाद पदों को भरा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed