फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   IQ level of children from 6th to 12th class will be tested, Education Department will start LEP

Himachal: छठी से 12वीं कक्षा तक के बच्चों का परखा जाएगा आईक्यू लेबल, शिक्षा विभाग शुरू करेगा एलईपी

Mon, 26 May 2025 12:03 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Published by: Krishan Singh Updated Mon, 26 May 2025 12:03 PM IST
सार

सरकारी स्कूलों में छठी से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों की लिखने-पढ़ने की क्षमता बेहतरीन होगी। शिक्षा विभाग प्रदेशभर के सभी स्कूलों में लर्निंग एनहांसमेंट प्रोग्राम (एलईपी) शुरू कर रहा है।
 

विज्ञापन
IQ level of children from 6th to 12th class will be tested, Education Department will start LEP
परीक्षा( सांकेतिक) - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

हिमाचल प्रदेश भर के सरकारी स्कूलों में छठी से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों की लिखने-पढ़ने की क्षमता बेहतरीन होगी। शिक्षा विभाग प्रदेशभर के सभी स्कूलों में लर्निंग एनहांसमेंट प्रोग्राम (एलईपी) शुरू कर रहा है। विद्यार्थियों का आईक्यू लेबल परखने के लिए 28, 30 और 31 मई को प्रदेश भर में ओसीआर शीट पर टेस्ट लिए जाएंगे। इसके लिए समग्र शिक्षा विभाग ने सभी तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। स्कूलों को प्रश्न पत्र और ओसीआर (ऑप्टिकल कैरेक्टर रिकॉग्निशन) शीट भेजने का कार्य किया जा रहा है।

विज्ञापन

कार्यक्रम की जिला समन्वयक बबीता ठाकुर ने बताया कि सरकारी स्कूलों में खराब परीक्षा परिणामों को सुधारने के लिए स्कूलों में लर्निंग एनहांसमेंट प्रोग्राम शुरू किया गया है। 28 मई को छठी से दसवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों का गणित टेस्ट होगा। इसके लिए उन्हें 90 मिनट का समय दिया जाएगा। इसके अलावा जमा एक और दो का अंग्रेजी विषय का टेस्ट होगा। इसमें 60 मिनट का समय रखा गया है। वहीं 30 मई को छठी से दसवीं कक्षा के बच्चों का विज्ञान का टेस्ट होगा। इसके लिए समय 90 मिनट होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

31 मई को छठी से दसवीं कक्षा के लिए हिंदी और अंग्रेजी का टेस्ट होगा। इसके लिए भी 90 मिनट का समय दिया जाएगा। यह टेस्ट ओसीआर शीट पर लिया जाएगा। उन्होंने बताया एलईपी के तहत बच्चों के लिखने-पढ़ने की क्षमता को परखा जाएगा। इसके लिए प्रदेश समेत जिला में यह टेस्ट आयोजित होंगे। इसके लिए सभी तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। स्कूलों को ओसीआर शीट और प्रश्न पत्र भी दिए जा रहे हैं। विद्यार्थियों को उनकी पिछली कक्षाओं से संबंधित एनसीईआरटी विषय से टेस्ट आएगा।- डॉ. राजेंद्र वर्मा, समग्र शिक्षा जिला अधिकारी, सोलन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed