फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   IPL Match Dharamsala: Spectators will not be able to carry water bottles, flags, whistles, coins in the stadiu

IPL Match Dharamshala: स्टेडियम में पानी की बोतल, झंडे, सीटी, सिक्के नहीं ले जा सकेंगे दर्शक

Wed, 10 May 2023 10:36 AM IST
Krishan Singh विपिन चौधरी, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
विपिन चौधरी, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 10 May 2023 10:36 AM IST
सार

क्रिकेट प्रेमियों को खास निर्देश दिए गए हैं कि वे धर्मशाला में नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (एनआरसी) का विरोध करते हुए बैनर न लाएं।

विज्ञापन
IPL Match Dharamsala: Spectators will not be able to carry water bottles, flags, whistles, coins in the stadiu
धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम। - फोटो : संवाद

विस्तार

 धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले आईपीएल के दो मुकाबलों में सुरक्षा कड़ी रहेगी। दर्शकों को अंदर जाते समय कई बातों का ध्यान रखना होगा। कई चीजें अंदर ले जाने के लिए प्रतिबंधित की गई हैं। पेन-पेंसिल, सीटी, हेलमेट, सिक्के से लेकर पानी की बोतल तक अंदर नहीं ले जा सकेंगे। दर्शकों को लगभग खाली अंदर प्रवेश दिया जाएगा। हालांकि, खाने-पीने की वस्तुएं दर्शकों को स्टेडियम में मिल जाएंगी। टिकट पर इसकी सारी जानकारी दी गई है।

विज्ञापन


इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल-2023) के मैच देखने के लिए आने वाले दर्शक अपने साथ खालिस्तान, नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) से संबंधित विरोली बैनर स्टेडियम में साथ नहीं ले जा पाएंगे। धर्मशाला में 17 और 19 मई को आईपीएल के मैच होने हैं। इन मैचों मेंखाने-पीने की वस्तुओं के अलावा बोतल, कैनस, कैमरा, सेल्फी स्टिक सहित 30 से अधिक वस्तुओं को प्रतिबंधित किया है। क्रिकेट प्रेमियों को खास निर्देश दिए गए हैं कि वे धर्मशाला में नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (एनआरसी) का विरोध करते हुए बैनर न लाएं।
विज्ञापन


इन चीजों पर रहेगा प्रतिबंध
अल्कोहल, ऑडियो रिकार्डर, बैग, बैकपैक, बोतल, कैनस, कैमरा, सिक्के, फ्लैग, ज्वलनशील सामान, लैपटॉप, लाइटर, माचिस, संगीत यंत्र, पोस्टर, बैनर, पावर बैंक, स्प्रे, ब्लून, ब्लॉक, तंबाकू, गुटखा, हेलमेट, लकड़ी की छड़ी, पेन-पेंसिल, रेडियो, सेल्फी स्टिक, स्पोर्टिंग बाल आदि शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पेटीएम इनसाइडर ने धर्मशाला में होने वाले मैचों के दौरान कुछ वस्तुओं को स्टेडियम के अंदर ले जाने के लिए प्रतिबंधित किया है। इन प्रतिबंधित वस्तुओं के बारे में टिकट बुकिंग करते समय बताया गया है। प्रतिबंधित वस्तुओं के साथ दर्शक स्टेडियम में प्रवेश नहीं कर सकेंगे। - अवनीश परमार, सचिव, एचपीसीए।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed