फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   IPL blast in Dharamshala after 10 years, every four-six and wicket changed the color of the ground

IPL: 10 साल बाद धर्मशाला में आईपीएल का धमाल, हर चौके-छक्के और विकेट का बदला मैदान का रंग

Thu, 18 May 2023 01:00 AM IST
Krishan Singh विपिन चौधरी, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
विपिन चौधरी, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 18 May 2023 01:00 AM IST
सार

पंजाब किंग्स इलेवन के बल्लेबाजों के हर चौके और छक्के और दिल्ली के विकेट पर पंजाब किंग्स की जर्सी के रंग पर स्टेडियम पूरी तरह लाल दिखा।

विज्ञापन
IPL blast in Dharamshala after 10 years, every four-six and wicket changed the color of the ground
आईपीएल के रंग। - फोटो : संवाद

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में आईपीएल मुकाबले में खूब धमाल मचा। पंजाब किंग्स इलेवन के बल्लेबाजों के हर चौके और छक्के और दिल्ली के विकेट पर पंजाब किंग्स की जर्सी के रंग पर स्टेडियम पूरी तरह लाल दिखा। पूरा एचपीसीए स्टेडियम पंजाब किंग्स इलेवन के झंडों और जर्सी में पूरी तरह से लाल नजर आया। वहीं, दूसरी ओर जब दिल्ली की टीम की ओर से छक्के-चौके लगते और किंग्स इलेवन पंजाब की विकेट गिरती तो स्टेडियम में पूरी तरह से मायूसी छा जाती।  वहीं, मैच के दौरान पंजाब किंग्स इलेवन के कप्तान शिखर धवन ने अपने प्रशंसकों को पूरी तरह से मायूस किया। वह शून्य के निजी स्कोर पर ही आउट हो गए। हालांकि उन्होंने फिल्डिंग के दौरान डाइव लगा कर एक कैच पकड़ा था। 

विज्ञापन


करन के लिए हूटिंग, कहा-अंग्रेजो भारत छोड़ो
मैच के दौरान जब पंजाब किंग्स इलेवन की ओर से आईपीएल मैच खेल रहे इंग्लैंड के क्रिकेट सैम करन फिल्डिंग कर रहे थे तो कई दर्शकों ने हुटरबाजी करते हुए नारे लगाए कि अंग्रेजो भारत छोड़ो। हालांकि करन ने इन नारों को पूरी तरह से नजरअंदाज कर दिया। 
विज्ञापन


इनिंग ब्रेक में धक्का-मुक्की
दिल्ली कैपिटल की बल्लेबाजी के बाद जब इनिंग ब्रेक हुई और लोग स्टैंड को छोड़ कर शौचालयों की तरफ गए तो गेट पर धक्का मुक्की शुरू हो गई। इस दौरान मैच प्रबंधन की ओर से तैनात किए गए निजी सुरक्षा गार्डों ने लोगों को बाहर तो भेज दिया, लेकिन जैसे ही लोग गेट के अंदर आने लगे तो उन्होंने गेट को ही बंदकर दिया। इसके चलते धक्का मुक्की शुरू हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed