फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   IPL 2026: Punjab Kings' stalwarts arrive in Dharamshala

IPL 2026: धर्मशाला पहुंचे पंजाब किंग्स के धुरंधर, कप्तान श्रेयस अय्यर की अगुवाई में तीन मैच खेलेगी टीम

Thu, 07 May 2026 08:07 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो/संवाद, धर्मशाला/गगल।
अमर उजाला ब्यूरो/संवाद, धर्मशाला/गगल। Published by: Krishan Singh Updated Thu, 07 May 2026 08:07 PM IST
सार

हैदराबाद में बुधवार को मैच खेलने के बाद टीम शाम करीब साढ़े पांच बजे गगल हवाई अड्डे पर उतरी। 

विज्ञापन
IPL 2026:  Punjab Kings' stalwarts arrive in Dharamshala
धर्मशाला पहुंचे पंजाब किंग्स के धुरंधर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आईपीएल के धर्मशाला में होने वाले मैचों के लिए पंजाब किंग्स के धुरंधर वीरवार शाम धर्मशाला पहुंच गए। हैदराबाद में बुधवार को मैच खेलने के बाद टीम शाम करीब साढ़े पांच बजे गगल हवाई अड्डे पर उतरी। खिलाड़ियों की एक झलक पाने के लिए प्रशंसकों में खासा उत्साह देखने को मिला। हवाई अड्डे से टीम कप्तान श्रेयस अय्यर की अगुवाई में सीधे रेडिसन ब्लू रिजॉर्ट धर्मशाला पहुंची। यहां खिलाड़ियों के ठहरने की व्यवस्था की गई है। धर्मशाला स्टेडियम में पंजाब किंग्स की टीम अपने दूसरे होम ग्राउंड में तीन अहम मुकाबले खेलेगी। इसके लिए टीम शुक्रवार से अभ्यास करेगी। कोच रिकी पोंटिंग की देखरेख में टीम गेंदबाजी, बल्लेबाजी और क्षेत्ररक्षण का अभ्यास करेगी।

विज्ञापन

 

गुरुवार को टीम के साथ कुछ खिलाड़ी नहीं पहुंचे। वे शुक्रवार को धर्मशाला पहुंच जाएंगे। पंजाब किंग्स के लिए धर्मशाला के मुकाबले बेहद अहम माने जा रहे हैं। टीम को पिछले तीन मैचों में लगातार हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में प्लेऑफ की उम्मीदों को बनाए रखने के लिए धर्मशाला में जीत दर्ज करना जरूरी होगा। धर्मशाला पहुंचे खिलाड़ियों में कप्तान श्रेयस अय्यर, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, मार्कस स्टोइनिस, प्रभसिमरन सिंह, शशांक सिंह, नेहल वढेरा, हरप्रीत बराड़ और मार्को यानसेन सहित अन्य खिलाड़ी शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

कल पहुंचेगी दिल्ली कैपिटल्स
धर्मशाला में 11 मई को पंजाब किंग्स के साथ होने वाले मुकाबले के लिए दिल्ली कैपिटल्स की टीम 9 मई को धर्मशाला पहुंचेगी। टीम गगल हवाई अड्डे से सीधे होटल जाएगी। पहले दिन आराम करने के बाद टीम रविवार को स्टेडियम में अभ्यास करेगी। इसके अलावा पंजाब की टीम धर्मशाला स्टेडियम में मैच से पहले तीन दिन अभ्यास करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed