फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   IPL 2024 Tickets Getting cheap tickets is a difficult task Displeasure among cricket fans

IPL 2024 Tickets: आईपीएल में सस्ता टिकट लेना टेढ़ी खीर, आधे घंटे में बिके महंगे टिकट, फिर बंद हुई बिक्री

Thu, 25 Apr 2024 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा मोहिंद्र सिंह, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
मोहिंद्र सिंह, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: अंकेश डोगरा Updated Thu, 25 Apr 2024 05:00 AM IST
सार

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के मैचों की टिकट खरीदना क्रिकेट प्रेमियों के लिए मुश्किल भरा रहने वाला है। मंगलवार को आधे घंटे के अंदर ही टिकट सोल्ड आउट हो गए। ऐसे में इस बार टिकट काफी महंगे भी बिकने वाले हैं। जिससे क्रिकेट प्रेमियों में खासी नाराजगी है।

विज्ञापन
IPL 2024 Tickets Getting cheap tickets is a difficult task Displeasure among cricket fans
धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आईपीएल के धर्मशाला में होने वाले मैचों का सस्ता टिकट खरीदना क्रिकेट प्रेमियों के लिए टेढ़ी खीर बन गया है। मंगलवार शाम छह बजे वेबसाइट पर 5 मई को होने वाले पंजाब किंग्स इलेवन और चेन्नई सुपर किंग के मैच की टिकटों की बिक्री शुरू हुई थी, लेकिन इसमें भी केवल 7500 रुपये और 10 हजार वाले टिकट की ही ब्रिकी की गई।

विज्ञापन


आधे घंटे के बाद ही वेबसाइट पर सभी टिकटें बिकने की सूचना प्रदर्शित की जाने लगी। इसके बाद ऑनलाइन टिकट बिक्री बंद कर दी गई। 7500 रुपये वाली टिकट को कमिंग सून लिखा जाने लगा। ऐसे में क्रिकेट प्रेमियों को यह बात सताने लगी है कि इस बार कम दामों वाली टिकट मिलेगी या नहीं। इसके अलावा सस्ती और दूसरे स्टैंडों की टिकटें पहले ही बिक चुकी हैं।
विज्ञापन


टिकट न मिलने से क्रिकेट प्रेमियों में खासी नाराजगी है। क्रिकेट प्रेमियों का कहना है कि अभी मैच को लेकर दस दिन बचे हैं। फ्रेंचाइजी टिकटों की बिक्री शुरू नहीं कर रही है। इस बार टिकटों के दामों भी इजाफा हुआ है। पहले सबसे सस्ती टिकट 750 रुपये की थी, लेकिन इस बार 1500 रुपये है। यह भी इस बार ऑनलाइन मिलेगी या नहीं इसकी कोई गारंटी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईपीएल में टिकट के दाम और उन्हें बेचने का काम फ्रेंचाइजी ही करती हैं। इसमें एचपीसीए का कोई हस्तक्षेप नहीं रहता है। धर्मशाला में पंजाब किंग्स इलेवन की टीम 5 और 9 मई को मुकाबले खेलेगी- अवनीश परमार, सचिव, एचपीसीए





किस स्टैंड में टिकट का दाम कितना

स्टैंड  कीमत
वेस्ट स्टैंड-3 1500 रुपये
ईस्ट स्टैंड-1 1500 रुपये
नॉर्थ-1 (लेवल-1)  2000 रुपये
नाॅर्थ -2 (लेवल-1) 2000 रुपये
वेस्ट स्टैंड-2   2000 रुपये
नॉर्थ वेस्ट स्टैंड    2000 रुपये
ईस्ट स्टैंड-2   2,000 रुपये
वेस्ट स्टैंड-1   7500 रुपये
नाॅर्थ-1 स्टैंड  1500 रुपये
नॉर्थ-2 स्टैंड    1,500 रुपये
ईस्ट स्टैंड-3   7500 रुपये
पैवेलियन टैरेस    10,000 रुपये
क्लब लॉज   18,000 रुपये
   
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed