फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   IPL 2024: Dharamshala International Cricket Stadium will be closed for tourists from May 1

IPL 2024: पर्यटकों के लिए 1 मई से बंद होगा धर्मशाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम

Sat, 27 Apr 2024 10:20 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 27 Apr 2024 10:20 AM IST
सार

 क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में होने वाले आईपीएल मैचों की तैयारियों के चलते धर्मशाला स्टेडियम में 1 मई से पर्यटकों का प्रवेश रहेगा। 

विज्ञापन
IPL 2024: Dharamshala International Cricket Stadium will be closed for tourists from May 1
धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में होने वाले आईपीएल मैचों की तैयारियों के चलते धर्मशाला स्टेडियम में 1 मई से पर्यटकों का प्रवेश रहेगा। अब मैचों के बाद ही बाहरी राज्यों और प्रदेश के विभिन्न जिलों से आने वाले पर्यटकों को स्टेडियम में प्रवेश दिया जाएगा। धर्मशाला स्टेडियम में 5 और 9 मई को आईपीएल मैच खेले जाने हैं। 5 मई को पंजाब किंग्स इलेवन और चेन्नई सुपर किंग के बीच मैच खेला जाएगा। 9 मई को पंजाब किंग्स इलेवन और रॉयल चैलेंजर बंगलुरू की भिड़ंत होगी। पंजाब और चेन्नई की टीमें तीन मई को धर्मशाला पहुंच जाएंगी। टीमों के ठहरने के लिए क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से रेडिसन ब्लू होटल में व्यवस्था की गई है।

विज्ञापन


एचपीसीए की ओर से स्टेडियम में चल रहे कामों को भी दो मई तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। स्टेडियम के स्टैंडों की साफ-सफाई की जा रही है। एचपीसीए के सचिव अवनीश परमार ने बताया कि तैयारियों में किसी तरह की रुकावट न आए, इसलिए पर्यटकों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। एक मई से स्टेडियम में पर्यटकों का प्रवेश बंद कर दिया जाएगा, ताकि मैचों की तैयारियों में किसी प्रकार की दिक्कत पेश न आए। दस मई के बाद ही स्टेडियम में पर्यटकों और आम लोगों को प्रवेश दिया जाएगा। स्टेडियम देखने वाले पर्यटक एचपीसीए की वेबसाइट पर ऑनलाइन टिकट बुक कर सकते हैं। ऑनलाइन टिकट की व्यवस्था भी शुरू की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed