फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   ipl 2023 retained players rishi dhawan and raj bawa in punjab kings

आईपीएल: पंजाब किंग्स में ही रहेंगे ऋषि और राज बावा, वैभव अरोड़ा रिलीज

Wed, 16 Nov 2022 02:34 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 16 Nov 2022 02:34 PM IST
सार

ऋषि धवन को पिछले सीजन में पंजाब की टीम ने 50 लाख की बोली लगाकर खरीदा था। उन्होंने पिछले सीजन में कई मैचों में अच्छा प्रदर्शन भी किया।

विज्ञापन
ipl 2023 retained players rishi dhawan and raj bawa in punjab kings
ऋषि धवन - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

आईपीएल के आने वाले सीजन में हिमाचल के ऋषि धवन किंग्स पंजाब टीम का हिस्सा ही रहेंगे। आलराउंडर धवन पर फ्रेंजाइजी ने भरोसा जताया है और टीम के साथ रखने का फैसला लिया है। वहीं, तेज गेंदबाज वैभव अरोड़ा को टीम ने रिलीज कर दिया है। वैभव अब अगले महीने होने वाली आईपीएल की मिनी ऑक्शन में हिस्सा ले सकते हैं।

विज्ञापन


इसके अलावा किंग्स पंजाब ने हिमाचल के सिरमौर जिले से ताल्लुक रखने वाले युवा राज अंगद बावा को रिटेन किया है। वह आईपीएल में पंजाब के साथ ही रहेंगे। मंगलवार को आईपीएल की सभी फ्रेंचाइजी ने रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की सूची बीसीसीआई की सौंप दी है।
विज्ञापन


ऋषि धवन को पिछले सीजन में पंजाब की टीम ने 50 लाख की बोली लगाकर खरीदा था। उन्होंने पिछले सीजन में कई मैचों में अच्छा प्रदर्शन भी किया। पिछले दिनों उनकी कप्तानी में हिमाचल की टीम सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के फाइनल में पहुंची। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी चल रही विजय हजारे क्रिकेट ट्रॉफी में ऋषि धवन बल्ले और गेंद से शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। यही कारण है कि पंजाब ने कई बड़े-बड़े खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया है  लेकिन धवन को टीम के साथ रखा है।


वैभव अरोड़ा का आईपीएल का पिछला सीजन कुछ खास नहीं रहा था। सिरमौर के राज अंगद बावा भी अधिकतर मैचों में बैंच पर ही दिखे। इस बार पंजाब को ऋषि और राज बावा से और बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी। राज बावा को टीम ने एक करोड़ में खरीदा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed