फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   IPL 2023 in dharamshala: first come first get front seat in cricket stadium dharamshala

IPL 2023: स्टेडियम में मैचों मे पहले आओ, आगे वाली सीट पाओ

Fri, 28 Apr 2023 11:08 AM IST
अरविन्द ठाकुर मोहिंद्र सिंह, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
मोहिंद्र सिंह, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 28 Apr 2023 11:08 AM IST
सार

दर्शकों के लिए केवल टिकट की कीमत के साथ स्टैंड नंबर अंकित होगा। इस पर कोई सीट नंबर अंकित नहीं होगा। इसके अलावा स्टेडियम के स्टैंडों में भी सीटों पर कोई नंबर नहीं होगा।

विज्ञापन
IPL 2023 in dharamshala: first come first get front seat in cricket stadium dharamshala
धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम। - फोटो : संवाद

विस्तार

इंडियन प्रीमियर लीग के धर्मशाला स्टेडियम में होने वाले मैचों में दर्शक मैच के दिन पहले पहुंचकर आगे वाली सीट पर बैठ सकते हैं। इसके लिए उन्हें सबसे पहले ग्राउंड में एंट्री करनी होगी। धर्मशाला स्टेडियम में कॉरपोरेट और वीवीआईपी स्टैंड को छोड़कर करीब 14 स्टैंड हैं। वहीं इन स्टैंडों को पांच श्रेणी में रखा गया है। 750 रुपये के सबसे सस्ते टिकट के मैदान में दो स्टैंड हैं। जबकि 850 रुपये के भी दो स्टैंड रखे गए हैं।

विज्ञापन


इसके अलावा एक हजार रुपये वाले टिकट के तीन, 1,200 रुपये वाले टिकट के चार और 2,250 रुपये वाले टिकट के दो स्टैंड हैं। हर स्टैंड में दर्शक मैच के दौरान पहले एंट्री कर आगे वाली सीट पर बैठ सकते हैं। दर्शकों के लिए केवल टिकट की कीमत के साथ स्टैंड नंबर अंकित होगा। इस पर कोई सीट नंबर अंकित नहीं होगा। इसके अलावा स्टेडियम के स्टैंडों में भी सीटों पर कोई नंबर नहीं होगा। मैच के दिन स्टेडियम के गेट खुलने के बाद टिकट लिए कोई दर्शक एंट्री कर अपने स्टैंड में किसी भी जगह बैठ सकता है।
विज्ञापन


इसके बारे में टिकट के पीछे लिखे दिशा निर्देशों में भी स्पष्ट लिखा होगा। एचपीसीए के सचिव अवनीश परमार ने कहा कि मैच के दिन दर्शक पहले आकर अपनेे स्टैंड में कही भी बैठ सकता है। इसके लिए टिकट के पीछे दिशा-निर्देश अंकित होंगे। उन्होंने कहा कि स्टेडियम में 23 हजार के करीब दर्शकों के बैठने की क्षमता है और इस बार आईपीएल फ्रैंचाइजी ने स्टेडियम के स्टैंड को पांच श्रेणियों में बांटा है। सबसे सस्ता टिकट 750 रुपये का रहेगा और सबसे महंगा 2,250 रुपये का होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed