फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   ipl 2023 australian cricketer david warner play match on 17 May 2023

IPL 2023: डेविड वार्नर का धर्मशाला स्टेडियम में फिर से खेलने का सपना मई में होगा पूरा

Sat, 25 Feb 2023 12:26 PM IST
अरविन्द ठाकुर मोहिंद्र सिंह, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
मोहिंद्र सिंह, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 25 Feb 2023 12:26 PM IST
सार

डेविड वार्नर दिल्ली कैपिटल्स की टीम में इस बार कप्तान के तौर पर आईपीएल खेलेंगे। 17 मई को धर्मशाला में पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स की टीम के बीच शाम को 7:30 सात बजे मुकाबला खेला जाएगा।

विज्ञापन
ipl 2023 australian cricketer david warner play match on 17 May 2023
डेविड वॉर्नर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेटर डेविड वार्नर का धर्मशाला के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेलने का सपना मई में पूरा हो जाएगा। करीब डेढ़ माह पूर्व डेविड वार्नर ने भारत दौरे पर आने से पहले धर्मशाला स्टेडियम की फोटो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। उन्होंने फोटो शेयर करते हुए अपने इंस्टा फॉलोअर्स से इसकी लोकेशन के बारे में पूछा था।

विज्ञापन


इससे पूर्व वार्नर ने 22 जुलाई 2022 को सोशल मीडिया पर धर्मशाला स्टेडियम की फोटो शेयर कर इसके अपना पसंदीदा स्टेडियम बताया था। धौलाधार की हसीन वादियों में बनाया गया अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला अपने खूबसूरती के कारण पूरे विश्व में अलग पहचान बनाए हुए है।
विज्ञापन


वहीं विदेशी क्रिकेटर भी यहां खेलने के लिए हर दम तैयार रहते हैं, लेकिन धर्मशाला स्टेडियम में एक मार्च से होने वाला टेस्ट मैच आउटफील्ड ठीक न होने के चलते इंदौर के होल्कर स्टेडियम शिफ्ट कर दिया गया थ। जिसके चलते वार्नर का यहां आने को सपना पूरा नहीं हो पाया था। अब धर्मशाला में दो आईपीएल मैच होने के चलते यहां खेलने आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह दिल्ली कैपिटल्स की टीम में इस बार कप्तान के तौर पर आईपीएल खेलेंगे। 17 मई को धर्मशाला में पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स की टीम के बीच शाम को 7:30 सात बजे मुकाबला खेला जाएगा। इससे पूर्व भी वार्नर धर्मशाला में 2017 में भारत के खिलाफ टेस्ट मैच खेल चुके हैं।  


एचपीसीए के सचिव अवनीश परमार ने कहा कि आस्ट्रेलिया के क्रिकेटर डेविड वार्नर ने 10 जनवरी को इंस्टा पर धर्मशाला स्टेडियम की फोटो शेयर कर इसके बारे में पूछा था। वहीं उन्होंने यहां पर टेस्ट मैच खेलना था, मैच शिफ्ट होने के कारण वह नहीं आ पाए थे। उन्होंने कहा कि अब वार्नर बतौर दिल्ली कैपिटल्स की टीम से यहां पर आईपीएल मैच खेलेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed