फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   iph workers on strike in shimla

मजदूरों की हड़ताल, शहर के सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट ठप

Sat, 14 May 2016 10:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 14 May 2016 10:21 AM IST
सार

  • गोल्छा प्लांट के बाद राजधानी के अन्य प्लांटों के मजदूर भी हड़ताल
  • आईपीएच के इंजीनियर इन चीफ कार्यालय में प्रदर्शन
  • आईपीएच के अधीन लाने की मांग कर रहे हैं सभी प्लांटों के मजदूर
  • सीटू के बैनर तले कार्यालय में घुस गए मजदूर, जोरदार नारेबाजी की

विज्ञापन
iph workers on strike in shimla
इंजीनियर-इन-चीफ के कार्यालय का घेराव करते मजदूर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर के सीवेज ट्रीटमेंट प्लांटों में काम करने वाले मजदूर हड़ताल पर चले गए हैं। इससे पहले केवल गोल्छा प्लांट के मजदूर मांगों को लेकर हड़ताल कर रहे थे। अब शहर के दूसरे प्लांटों के मजदूरों ने मांगों को लेकर आवाज उठा दी है। भड़के मजदूरों ने सीटू के बैनर तले आईपीएच के इंजीनियर इन चीफ के कार्यालय में घुसकर प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


मजदूरों की हड़ताल के कारण सभी सीवेज ट्रीटमेंट प्लांटों में काम ठप रहा। पानी की बिना ट्रीट किए नालों में बहाया गया। इससे एक बार फिर राजधानी में पीलिया फैलने की आशंका जताई जा रही है। हड़ताल के दौरान सभी ट्रीटमेंट प्लांटों के 75 वर्करों ने काम न करना का ऐलान किया। जबकि आईपीएच विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए गए।
विज्ञापन


वर्करों का आरोप है कि उन्हें फिर से ठेकेदार के अधीन किया गया है। ठेकेदारों की लापरवाही के चलते काफी लोगों की जान जा चुकी है। जबकि, हजारों लोग पीलिया रोग की चपेट में आ चुके हैं। शहर के सैकड़ों लोगों को करीब दो माह तक बिना ट्रीट पानी पीना पड़ा था। जिसके कारण ऑफिशयल रिकार्ड के मुताबिक पंद्रह सौ लोग एलएफटी टेस्ट करवाने पर पॉजिटिव पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि बीस से अधिक लोग पीलिया रोग होने पर मौत हो गई थी। सीटू राज्य सचिव विजेंद्र मेहरा ने बताया कि प्लांटों में श्रम कानूनों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। मजदूरों को ईपीएफ, ईएसआई, बोनस, आईकार्ड सहित मिलने वाली छुट्टियों से वंचित होना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि मजदूरों को समय पर वेतन नही मिल पा रहा है।

प्रदर्शन में बाबू राम, बालकराम, दयाल, राधेश्याम, धनेश, मनोज, राकेश, केवल राम, देवराज, मोहन, जगदीश, भारत भूषण, संदीप, ललित, सत्या सहित अन्य लोग मौजूद रहे। जिला सचिव बाबू राम और यूनियन अध्यक्ष राधे श्याम ने कहा कि जब तक मजदूरों की मांगों को नहीं माना जाता है हड़ताल जारी रहेगी।


प्लांटों में काम रहेगा बंद
सीटू के राज्य सचिव विजेंद्र मेहरा ने कहा कि जब तक प्लांट में काम कर रहे वर्करों को आईपीएच के अधीन नहीं किया जाता है और अन्य मांगों को पूरा नहीं किया जाता है। मजदूरों की हड़ताल जारी रहेगी।
यह है ट्रीटमेंट प्लांट- लालपानी, मल्याणा, ढली, बरमू, गोल्छा और समरहिल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed