फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   IPH minister vidya stokes statement on cm virbhadra singh and salary of MLA.

बढ़ी सैलरी और सीएम वीरभद्र पर आया स्टोक्स का बड़ा बयान

Wed, 13 Apr 2016 07:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 13 Apr 2016 07:03 PM IST
विज्ञापन
 IPH minister vidya stokes statement on cm virbhadra singh and salary of MLA.
सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य मंत्री विद्या स्टोक्स

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री कौल सिंह के बाद अब सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य मंत्री विद्या स्टोक्स ने कहा कि हिमाचल में डिप्टी सीएम बनाने का कोई सवाल ही खड़ा नहीं होता है। स्टोक्स ने कहा कि ये सब बातें गलत हैं। सीएम वीरभद्र सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस एकजुट है।

विज्ञापन


कहा कि वीरभद्र सिंह सातवीं बार भी हिमाचल के सीएम हो सकते हैं। स्टोक्स बोलीं - मुझे वीरभद्र ब्रिगेड के गठन की जानकारी नहीं है। बस सुना है। हमें एक रास्ते पर काम करना होगा। रास्ते दो नहीं हो सकते हैं। हम कांग्रेस के लोग हैं।
विज्ञापन


स्टोक्स बुधवार को प्रदेश सचिवालय स्थित अपने कार्यालय में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत कर रही थीं। स्टोक्स हिमाचल कैबिनेट की सीएम वीरभद्र सिंह के बाद सबसे वरिष्ठ मंत्री हैं। कौल सिंह वरिष्ठता में उनके बाद आते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम के साथ खड़े हैं कांग्रेस नेता

 IPH minister vidya stokes statement on cm virbhadra singh and salary of MLA.
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह - फोटो : अमर उजाला

कभी स्टोक्स और कौल सिंह दोनों वीरभद्र सिंह के विरोध में उनसे अलग खेमे में रह चुके हैं, लेकिन आज दोनों उनका पूरा साथ देने नजर आ रहे हैं। स्टोक्स ने कहा कि जब वर्ष 2012 में कांग्रेस सरकार सत्ता में आई थी तो भी उन्होंने हाईकमान के सामने वीरभद्र सिंह के नेतृत्व में सरकार बनाने की बात की थी।

यद्यपि तब कई लोग उन्हें ऐसा करने से रोकने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन उन्होंने किसी की एक नहीं सुनी। उन्होंने सरकार के सत्ता में आने से पहले एलान कर दिया था कि वीरभद्र सिंह ही छठी बार सीएम बनेंगे। अभी भी सरकार किसी परेशानी में नहीं है। सबका कांग्रेस सुप्रीमो सोनिया गांधी के नेतृत्व में भरोसा है।

सिर्फ दस रुपये मासिक तनख्वाह लेती हूं : स्टोक्स

 IPH minister vidya stokes statement on cm virbhadra singh and salary of MLA.
सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य मंत्री विद्या स्टोक्स

स्टोक्स बोलीं - परिवहन मंत्री जीएस बाली ने बढ़ा हुआ वेतन कम लेने की बात की है। मैंने तो कभी भी वेतन नहीं लिया। केवल दस रुपये लेती हूं। सीएम साहब भी नहीं लेते। अब बाली साहब तीसरे हो गए हैं। विधायकों के वेतन-भत्ते बढ़ाने पर कहा, सब मित्र लोग हैं। किसे लेना चाहिए किसे नहीं। इस पर कुछ नहीं कहूंगी। ये व्यक्तिगत मामला है।

फिर से चुनाव लड़ने पर स्थिति साफ नहीं की
आगामी विधानसभा चुनाव लड़ेंगी कि नहीं। इस पर स्टोक्स बोलीं कि इसे देखा जाएगा। स्टोक्स आगे बोलीं - मगर जो लोग उनकी जगह पर चुनाव लड़ने की बातें कर रहे हैं, उन्हें कभी नहीं आने दूंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed