{"_id":"5bc6e97bbdec22697300aa9f","slug":"iph-minister-mahinder-singh-daughter-madhuwala-bhandari-pta-woman-wing-president","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंत्री महेंद्र की बेटी बनीं पीटीए संघ के महिला विंग की अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंत्री महेंद्र की बेटी बनीं पीटीए संघ के महिला विंग की अध्यक्ष
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Updated Wed, 17 Oct 2018 01:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीटीए अनुबंध अध्यापक संघ की राज्य कार्यकारिणी ने मधुबाला भंडारी को प्रदेश कार्यकारिणी में महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी है। मधुबाला भंडारी मंडी जिले के जोगिंद्रनगर के भराडू स्कूल में पीटीए अनुबंध अध्यापिका के तौर पर पिछले 12 सालों से सेवाएं दे रही हैं।
विज्ञापन
संघ के प्रदेश अध्यक्ष हरीश ठाकुर ने बताया कि मधुबाला भंडारी एक कर्मठ और जागरूक अध्यापिका हैं। वह हिमाचल प्रदेश के सिंचाई और जन स्वास्थ्य मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर की बेटी हैं। प्रदेश अध्यक्ष हरीश ठाकुर ने विश्वास जताया कि पीटीए अध्यापकों के नियमितीकरण में मधुबाला भंडारी अपने दायित्व का निर्वहन करते हुए अहम भूमिका निभाएंगी।
विज्ञापन