फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   iph minister mahender singh thakur Took over the charge of wrestling federation chairman

आईपीएच मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने संभाली कुश्ती संघ की बागडोर

Fri, 11 May 2018 09:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बरमाणा(बिलासपुर)
अमर उजाला ब्यूरो, बरमाणा(बिलासपुर) Updated Fri, 11 May 2018 09:22 AM IST
विज्ञापन
iph minister mahender singh thakur Took over the charge of wrestling federation chairman

हिमाचल प्रदेश कुश्ती संघ विवाद का कोर्ट में निपटारा होने के बाद संघ पदाधिकारियों ने अपना कार्यभार संभाल लिया है। हाईकोर्ट ने अपने तीन अप्रैल के आदेश में महेंद्र सिंह गुट के पक्ष में फैसला सुनाया था।

विज्ञापन


इसी आदेश के आधार पर प्रदेश सरकार में आईपीएच मंत्री महेंद्र सिंह ने अध्यक्ष, अंतरराष्ट्रीय पहलवान जगदीश कुमार ने महासचिव और डॉ. संजय यादव ने संयुक्त सचिव पद का कार्यभार संभाल लिया है।
विज्ञापन


कामकाज संभालते ही संघ के पदाधिकारियों ने कुश्ती को बढ़ावा देने के लिए अपनी कार्ययोजना भी तैयार कर ली है। उल्लेखनीय है कि कुश्ती संघ की दावेदारी के लिए वर्ष 2001 से खींचतान जारी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक गुट में जहां शिमला से सांसद वीरेंद्र कश्यप और कुलदीप राणा थे, वहीं दूसरे गुट में वर्तमान में हिमाचल सरकार के मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर, अंतरराष्ट्रीय पहलवान जगदीश कुमार व परशुराम अवार्डी डॉ. संजय यादव थे ।

वर्ष 2009 में महेंद्र सिंह गुट की तरफ से तत्कालीन संयुक्त सचिव डॉ. संजय यादव अपनी दावेदारी को लेकर कोर्ट पहुंचे, जहां हाईकोर्ट की सिंगल बेंच ने फैसला उनके हक में दिया। व

इस वर्ष संघ की बागडोर महेंद्र सिंह के हाथों में पहुंची

iph minister mahender singh thakur Took over the charge of wrestling federation chairman

वर्ष 2010 में संघ की बागडोर महेंद्र सिंह के हाथों में पहुंची। लेकिन इसके कुछ समय बाद ही भारतीय कुश्ती महासंघ से मान्यता हासिल कर वीरेंद्र कश्यप कुर्सी पर काबिज हो गए। वर्ष 2012 में संजय यादव फिर एक बार अपनी याचिका लेकर हाईकोर्ट की डबल बेंच के पास पहुंच गए।

उन्होंने दलील दी थी कि हाईकोर्ट के फैसले के बाद भी भारतीय कुश्ती महासंघ ने वीरेंद्र कश्यप और कुलदीप राणा को संघ का कार्यभार सौंप दिया है। हिमाचल प्रदेश खेल विभाग व ओलंपिक संघ में महेंद्र सिंह गुट की सदस्यता होने के कारण वर्ष 2012 में उन्होंने महासंघ के इस फैसले को चुनौती दी थी।

जगदीश कुमार और डॉ. संजय दोनों हिमाचल ओलंपिक संघ के धर्मशाला चुनाव में सदस्य बने थे। वर्ष 2014 में प्रदेश ओलंपिक संघ के अध्यक्ष अनुराग ठाकुर और महासचिव राजेश भंडारी ने उच्च न्यायालय में एक शपथ पत्र दाखिल किया। जिसमें महेंद्र सिंह गुट को हिमाचल में कुश्ती संघ का असली हकदार बताया गया।

हर जिले में कुश्ती अकादमी खुलेगी

iph minister mahender singh thakur Took over the charge of wrestling federation chairman

वर्तमान में हिमाचल कुश्ती संघ के संयुक्त सचिव और परशुराम अवार्डी डॉ. संजय यादव का कहना है कि कुश्ती संघ राज्य के हर जिले में कुश्ती अकादमी खोलेगा। इसमें बच्चों को ट्रेनिंग दी जाएगी। वहीं हर गांव में कोच तैनात किए जाएंगे। प्रदेश में महिला कुश्ती को विशेष महत्व दिया जाएगा। 

कुश्ती संघ के महासचिव जगदीश कुमार ने बताया कि अब संघ पूरे हिमाचल के कुश्ती प्रेमियों को जोड़ने का काम करेगा। उन्होंने कहा कि नेशनल लेवल में कुश्ती प्रतियोगियों के लिए संघ हर सुविधा मुहैया करवाएगा। हिमाचल में कम से कम चार जिलों में सरकार से बात करके अखाड़े खुलवाए जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed