फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Invite application for 40 seat computer cours

डिप्लोमा कोर्स की 40 सीटों के लिए मांगे आवेदन

Mon, 13 Dec 2021 11:00 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Dec 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
Invite application for 40 seat computer cours
कंप्यूटर डिप्लोमा कोर्स की 40 सीटों के लिए मांगे आवेदन
विज्ञापन

पहले आओ पहले पाओ पर मिलेगा प्रवेश
शिमला। मानव संसाधन विकास मंत्रालय और सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अधीन नेशनल इलेक्ट्रिॉनिक्स एंड टेक्नोलॉजी (डॉयक सेंटर चंडीगढ़) द्वारा मान्यता प्राप्त कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र शिमला में कंप्यूटर एप्लीकेशन बिजनेस अकाउंटिंग और बहुभाषी डीटीपी की 40 सीटों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।

हिमाचल कला संस्कृति भाषा अकादमी के सचिव डॉ. कर्म सिंह ने बताया कि प्रवेश के लिए आवेदन पत्र और प्रोस्पेक्ट्स 30 दिसंबर तक किसी भी कार्य दिवस पर कंप्यूटर सेंटर शिमला से प्राप्त किए जा सकते हैं। प्रवेश पहले आओ पहले पाओ के आधार पर होगा। एक वर्ष में 3 डिप्लोमा कोर्स प्राप्त करने के लिए न्यूनतम योग्यता 12वीं और 18 से 35 वर्ष निर्धारित होगी। डीटीपी, उर्दू भाषा, ओ लेवल सर्टिफिकेट कोर्स के तीन डिप्लोमा एक साथ करवाए जाएंगे। डिप्लोमा और मल्टीलिंग्वल डीटीपी के पाठ्यक्रम में नेटवर्किंग, टैली, एकाउंटिग वेब डिजाइन, प्रोजेक्ट वर्क, सी लैंग्वेज और आईटी टूल्स विषय शामिल हैं। बताया कि कंप्यूटर केंद्र में वर्ष 1999 से अब तक लगभग 1900 विद्यार्थी प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके हैं। अधिक जानकारी के लिए नोडल ऑफिसर एवं केंद्र प्रभारी से 94184-70345, 94186-47699 और सेंटर कार्यालय में 0177-2623149 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed