फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Invitation to 210 Gods and Goddesses in international Kullu Dussehra

अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा में 210 देवी-देवताओं को निमंत्रण

Thu, 27 Sep 2018 07:47 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 27 Sep 2018 07:47 PM IST
विज्ञापन
Invitation to 210 Gods and Goddesses in international Kullu Dussehra

अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव में 210 स्थानीय देवी-देवताओं को आमंत्रित किया गया है। सात दिवसीय मेले में रूस तथा सात राज्यों के सांस्कृतिक दलों के भाग लेने की संभावना है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में उत्सव की तैयारियों पर हुई बैठक में यह जानकारी भाषा एवं संस्कृति सचिव डॉ. पूर्णिमा चौहान ने दी। उन्होंने व्यय तथा बचत का विवरण दिया।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने वीरवार को शिमला में 19 से 25 अक्तबूर तक चलने वाले अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा के प्रबंधों की समीक्षा के लिए बुलाई राज्यस्तरीय बैठक की अध्यक्षता की।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि कुल्लू दशहरा राज्य के लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण उत्सव है। यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि इसकी सांस्कृतिक विरासत को कायम रखा जाए। मेले के दौरान निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी।

स्थानीय कलाकारों को प्रोत्साहित करें: सीएम

Invitation to 210 Gods and Goddesses in international Kullu Dussehra

तीन जेनरेटर स्थापित किए जाएंगे। बैठक में वन एवं परिवहन मंत्री गोविंद ठाकुर, विधायक किशोरी लाल, सुंदर सिंह, पूर्व सांसद एवं रघुनाथ मंदिर के मुख्य कारदार महेश्वर सिंह, जिला कारदार

संघ के अध्यक्ष जयचंद ठाकुुर, अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह बीके अग्रवाल, अतिरिक्त मुख्य सचिव एवं मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. श्रीकांत बाल्दी, अतिरिक्त मुख्य सचिव पर्यटन रामसुभग सिंह, पुलिस महानिदेशक एसआर मरड़ी आदि मौजूद रहे। 

मुख्यमंत्री ने दशहरा में हिमाचली कलाकारों को समुचित अवसर देने के निर्देश दिए, जिससे स्थानीय प्रतिभाओं को प्रोत्साहित किया जा सके। उन्होंने बड़े स्तर पर ग्रामीण खेल गतिविधियों को व्यवस्थित करने के निर्देश दिए।

कहा कि कबड्डी तथा वॉलीबाल जैसे खेलों को विशेष तरजीह दी जानी चाहिए। बाहर से आने वाले कलाकारों तथा अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक दलों का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए। कानून-व्यवस्था को हर कीमत पर बनाए रखें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed