{"_id":"630a185b01644801fa1a73f3","slug":"invitation-letters-sent-to-332-deities-for-kullu-dussehra-festival","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu Dussehra: कुल्लू दशहरा महोत्सव के लिए 332 देवी-देवताओं को भेजे निमंत्रण पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu Dussehra: कुल्लू दशहरा महोत्सव के लिए 332 देवी-देवताओं को भेजे निमंत्रण पत्र
Sat, 27 Aug 2022 06:44 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 27 Aug 2022 06:44 PM IST
सार
दशहरा उत्सव समिति कुल्लू के उपाध्यक्ष एवं उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग ने कहा कि दशहरा के लिए जिला के 332 देवी-देवताओं को बुलाया गया है। इसके लिए निमंत्रण पत्र जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा(फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
देवी-देवताओं के महाकुंभ अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा महोत्सव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। यह महोत्सव 5 से 11 अक्तूबर तक चलेगा। प्रशासन व देव समाज ने पंजीकृत 332 देवी-देवताओं को निमंत्रण पत्र भेज दिए हैं। एसडीएम, तहसीलदार और नायब तहसीलदार 15 सितंबर तक देवी-देवताओं के कारदारों तक इन निमंत्रण पत्रों को पहुंचाएंगे। पिछले साल भी महोत्सव के लिए 332 देवी-देवताओं को निमंत्रण पत्र भेजे गए थे, जिनमें से 282 ने हिस्सा लिया था। कोरोना संक्रमण कम होने की वजह से तीन साल बाद इस बार इस महोत्सव को धूमधाम से मनाया जाएगा।
विज्ञापन
इस बार ढालपुर मैदान में व्यापार भी सजेगा और कलाकेंद्र में रात्रि सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। बताया जा रहा है कि दूर दराज से आने वाले खासकर आनी-निरमंड के देवी-देवता 27 और 28 सितंबर को कुल्लू के लिए रवाना हो जाएंगे। दशहरा उत्सव समिति कुल्लू के उपाध्यक्ष एवं उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग ने कहा कि दशहरा के लिए जिला के 332 देवी-देवताओं को बुलाया गया है। इसके लिए निमंत्रण पत्र जारी कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि सितंबर के मध्य तक यह पत्र देवी-देवताओं तक पहुंच जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस बार दशहरा में कई चीजें नए स्वरूप में नजर आएंगी।
विज्ञापन