फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   investor meet in dharamshala will boost tourism in himachal pradesh

इन्वेस्टर मीट: देवभूमि हिमाचल की उम्मीदों को लगेंगे पंख

Thu, 07 Nov 2019 04:20 AM IST
अरविन्द ठाकुर हरीश चंद्र, अमर उजाला, धर्मशाला
हरीश चंद्र, अमर उजाला, धर्मशाला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 07 Nov 2019 04:20 AM IST
विज्ञापन
investor meet in dharamshala  will boost tourism in himachal pradesh
- फोटो : अमर उजाला

ग्लोबल इन्वेस्टर मीट से देवभूमि हिमाचल में उम्मीदों को पंख लगने की आस है। चार बड़े सेक्टर से सहित सभी क्षेत्रों में लगभग 82 हजार करोड़ के निवेश प्रस्तावों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में मुहर लगेगी। हिमाचल के गठन के बाद पहली बार देवभूमि पर निवेश को लेकर इतना बड़ा सम्मेलन हो रहा है।

विज्ञापन


इन्वेस्टर मीट के लिए अभी तक 583 एमओयू साइन किया है। इसमें 82,344 करोड़ के निवेश की संभावनाएं देखी जा रही हैं। जयराम सरकार इन एमओयू के दम पर सूबे के लगभग पौने दो लाख लोगों को रोजगार देना अपेक्षित रख रही है। इन्वेस्टर मीट से पहले जयराम सरकार ने हिमाचल में छह नई नीतियां इसी साल बनाई हैं।
विज्ञापन


इनमें उद्योग, पर्यटन, फिल्म, आयुष, ऊर्जा और आईटी एंड आईटीस नीति-2019 शामिल हैं। ऊर्जा के 15 एमओयू से 27,812 करोड़, पर्यटन के 192 एमओयू से 14,955 करोड़, उद्योग के 207 एमओयू से 13,682 करोड़ और हाउसिंग के 32 एमओयू से 12,277 करोड़ निवेश होने की संभावना है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षा, पर्यावरण और स्वास्थ्य के लिए हिमाचल बेहतर
हिमाचल पूरे देश में बेहतर शिक्षा, पर्यावरण, स्वास्थ्य सेवाओं के लिए जाना जाता है। शिक्षा में हिमाचल का नाम सबसे ऊपर है। पर्यावरण और स्वास्थ्य सेवाओं में दूसरे स्थान पर है। कानून व्यवस्था भी देश के सभी राज्यों की अपेक्षा बेहतर है।


पर्यटकों के लिए बना मुख्य स्थल
हिमालय क्षेत्र के प्रदेशों में हिमाचल पर्यटन की दृष्टि से सबसे मुख्य स्थल बना है। पिछले एक दशक में हिमाचल में पर्यटकों की संख्या में भारी इजाफा हो रहा है। पहले सिर्फ गर्मी के मौसम में पर्यटक हिमाचल का रुख करते थे, लेकिन अब 12 महीने पर्यटकों की आवाजाही रहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed