इन्वेस्टर मीट: दो स्थानों से पुलिस मैदान में एंट्री करेंगे डेलीगेट्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इन्वेस्टर मीट के लिए पुलिस मैदान धर्मशाला में डेलीगेट्स दो विभिन्न स्थानों से एंट्री करेंगे। इनमें एक डीआईजी ऑफिस होकर और दूसरा धर्मशाजा-पालमपुर सड़क मार्ग के रास्ते होंगे, जोकि एक ही स्थान पर आकर मिलेंगे। अन्य लोगों के लिए पुलिस मैदान के मुख्य गेट से एंट्री होगी।
दोनों गेटों पर एंट्री करने के लिए पास जारी किए गए हैं। बिना पास कोई भी व्यक्ति इन्वेस्टर मीट स्थल पर एंट्री नहीं कर सकेगा। पुलिस मैदान के दोनों गेटों पर पुलिस का कड़ा पहरा होगा। मैदान के चारों ओर भी पुलिस कर्मी तैनात होंगे। लोगों को एंट्री पूरी जांच पड़ताल के बाद दी जाएगी।
वीवीआईपी, वीआईपी, निवेशकों और अन्य लोगों को मेटल डिटेक्टर से होकर गुजरना होगा, जिसकी व्यवस्था पुलिस विभाग ने गेट के दोनों तरफ कर दी है। पास धारकों को उसी पंडाल में जाने की अनुमति होगी, जिसकी उनके पास मान्यता होगी। गेस्ट का पास होल्डर उसी पंडाल में एंट्री कर सकेगा, जहां गेस्ट फैकल्टी की व्यवस्था की होगी।
इनवेस्टर मीट में मोर्चा संभालेंगे तीन दर्जन अग्निशमन कर्मचारी
बारिश की संभावना के बीच वीरवार से धर्मशाला पुलिस ग्राउंड में शुरू हो रही ग्लोबल इनवेस्टर मीट के दौरान अग्नि सुरक्षा के लिए तीन दर्जन कर्मचारियों के साथ छह फायर टेंडर तैनात किए गए हैं। फोम और कार्बन डाई आक्साइड से लैस एक फायर टेंडर इनवेस्टर मीट के वेन्यू पर तैनात रहेगा।
दो रक्कड़ स्थित हेलीपैड पर, एक गगल और दो इमरजेंसी स्टैंडबाय के लिए पालमपुर विश्वविद्यालय स्थित अस्थायी हेलीपैड पर तैनात की जाएंगी। कार्यक्रम स्थल पर एक अस्थायी चार्ज लाइन भी अग्निशमन विभाग ने आईपीएच विभाग की मदद से तैयार की है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में निर्बाध पानी की सप्लाई हो सके। मुख्य अग्निशमन अधिकारी जेसी शर्मा ने बताया कि अग्नि सुरक्षा को लेकर सारी तैयारी पूरी कर ली गई है।
दो कर्मचारी उस जगह तैनात किए जाएंगे, जहां कार्यक्रम से पहले तीन बार निरीक्षण किया गया। इस दौरान दो बार जो भी सुझाव या कमियां मिलीं, वह आयोजन की तैयारी कर रही एजेंसी को बताकर ठीक कराई गई हैं। यह भी सुनिश्चित किया गया है कि पंडाल अग्नि के लिहाज से पूरी तरह से सुरक्षित किया जाए।