फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   investor meet in dharamshala air india special flights from today

इन्वेस्टर मीट: गगल एयरपोर्ट पर आज उतरेगा एयर इंडिया का विशेष विमान

Thu, 07 Nov 2019 11:40 AM IST
अरविन्द ठाकुर विपिन चौधरी, अमर उजाला, शिमला
विपिन चौधरी, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 07 Nov 2019 11:40 AM IST
विज्ञापन
investor meet in dharamshala air india special flights from today
एयर इंडिया

ग्लोबल इन्वेस्टर मीट को लेकर विमानन कंपनी एयर इंडिया वीरवार को एक विशेष विमान गगल एयरपोर्ट पर उतारेगी। यह विमान सुबह के समय दिल्ली से उड़ान भरेगा और गगल एयरपोर्ट पर उतरेगा। इस विशेष विमान के अलावा गगल एयरपोर्ट पर तीन अन्य रूटीन की उड़ानें भी होंगी। इनमें दो एयर इंडिया, जबकि एक उड़ान स्पाइस जेट की होगी।

विज्ञापन


वीरवार को गगल एयरपोर्ट पर कुल चार फ्लाइट्स आएंगी। एयर इंडिया की पहली फ्लाइट सुबह 7.05, दूसरी फ्लाइट 8.05 और तीसरी फ्लाइट 1.30 बजे गगल एयरपोर्ट पर उतरेगी, जबकि स्पाइज सेट की भी दिल्ली से गगल के लिए सुबह 7.05 बजे फ्लाइट होगी। यह गगल में 8.45 बजे लैंड करेगी। 
विज्ञापन


बुधवार को गगल आए दो चार्टर्ड विमान
इन्वेस्टर मीट के चलते बुधवार को गगल एयरपोर्ट पर रूटीन की तीन फ्लाइटों के साथ विशेष विमान भी एयरपोर्ट पर उतरे। इस दौरान चंडीगढ़ से धर्मशाला के दो चार्टर्ड विमानों की भी उड़ानें हुईं, जबकि एक चॉपर धर्मशाला से शिमला के लिए भी उड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन्वेस्टर मीट के लिए एयर इंडिया वीरवार को विशेष फ्लाइट दे रही है। वीरवार को दिल्ली से चार उड़ानें गगल आएंगी, इनमें तीन एयर इंडिया, जबकि एक विमान स्पाइस जेट का होगा। इसके अलावा वीरवार को चंडीगढ़ से भी चार्टर्ड विमान आएंगे। - किशोर शर्मा, निदेशक, हवाई अड्डा गगल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed