फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Investor meet in dharamshala air india flight book for investors

चार्टर्ड नहीं एयर इंडिया की फ्लाइट से धर्मशाला पहुंचाए जाएंगे मेहमान

Sat, 26 Oct 2019 10:34 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 26 Oct 2019 10:34 AM IST
विज्ञापन
Investor meet in dharamshala air india flight book for investors
एयर इंडिया - फोटो : फाइल फोटो

सात और आठ नवंबर को प्रस्तावित इन्वेस्टर मीट के लिए देश-विदेश के निवेशकों को अब धर्मशाला तक चार्टर्ड प्लेन की जगह एयर इंडिया की फ्लाइट से लाया जाएगा। इन्वेस्टर मीट के लिए खर्च कम करने और भविष्य में विवाद से बचने के लिए प्रदेश सरकार ने यह फैसला लिया है।

विज्ञापन


इसके अलावा 324 लग्जरी गाड़ियों का भी इंतजाम किया गया है। मर्सडीज, बीएमडब्ल्यू, फॉर्च्यूनर के अलावा इटिओस, डिजायर, इनोवा जैसे 310 वाहनों के साथ 45 सीटों वाले 4 वोल्वो कोच और 16 सीट वाली 10 टोयोटा कोस्टर को सरकार दो दिन किराये पर लेगी। निवेशकों को ठहराने के लिए धर्मशाला में 700 कमरे भी बुक किए गए हैं।
विज्ञापन


इन्वेस्टर मीट के दौरान 1500 से अधिक निवेशकों के आने की संभावना है। देश-विदेश के निवेशकों के अलावा विभिन्न देशों के राजदूत इन्वेस्टर मीट में आएंगे। बड़े निवेशकों के आने-जाने और ठहरने का खर्च प्रदेश सरकार उठाएगी। दिल्ली और चंडीगढ़ से एयर इंडिया की फ्लाइट्स के माध्यम से निवेशकों को धर्मशाला लाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा गगल हवाई अड्डे में रोजाना आने वाली दिल्ली और चंडीगढ़ से तीन फ्लाइट्स को भी बढ़वाया जाएगा। प्रदेश में 85 हजार करोड़ के निवेश को लाने के लिए जयराम सरकार इन्वेस्टर मीट का आयोजन करने जा रही है। अभी तक सरकार ने 79 हजार करोड़ के एमओयू साइन कर लिए हैं। सात और आठ नवंबर को विभिन्न विषयों पर सेमिनार होंगे। पहले दिन 11 से एक बजे तक उद्घाटन सत्र होगा।

इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अभिभाषण होगा। भोजनावकाश के बाद इज ऑफ डूईंग बिजनेस, टूरिज्म, वेलनेस एंड आयुष, ओवरसीज इंडियन सेशन, पार्टनर कंटरी/इंटरनेशनल इन्वेस्टर सेशन होंगे। शाम छह बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा।


आठ नवंबर को सुबह दस बजे से साढ़े 11 बजे तक सेमिनार चलेगा। इसमें हाइड्रो पावर, फूड प्रोसेसिंग, डेयरी डेवलेपमेंट, इन्वेस्टमेंट एंड पालिसी फार प्रोमोटिंग इन्वेस्टमेंट इन हिल स्टेट और इंफरमेशन टेक्नोलॉजी विषय पर निवेशक अपने विचार रखेंगे। दोपहर बारह बजे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इन्वेस्टर मीट में शिरकत करते हुए इसका समापन करेंगे। दोपहर बाद कार्यक्रम समाप्त हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed